Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन का एलान

बमबम यादव

Sun, Aug 7, 2022

सीबीएसई बोर्ड की तरह नया बोर्ड दे सकेगा मान्यता


अयोध्या। भारतीय शिक्षण मंडल एवं संतो के प्रयास से भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी बोर्ड के 7 सदस्यो वाली समिति में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानितकर ,  राष्ट्रीय कथा वाचक मोरारी बापू , योग गुरु बाबा रामदेव, गोविंद देव गिरी, योगचार्य बालकृष्ण , श्री महावीर अग्रवाल , स्वामी मुक्ता नंद , पद्म श्री डा. पूनम सूरी , काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे पंडित मदन मोहन मालवीय के भतीजे गिरधर मालवीय , अवकाश प्राप्त आईएएस डा. नागेंद्र प्रसाद सिंह शामिल है।
इसके अतरिक्त 20 सदस्यी एक्जीकेटिव बोर्ड बनाया गया है। भारतीय शिक्षण मंडल के शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डा. दिलीप सिंह ने बताया की देश भर में चल रहे करीब 11 हजार से अधिक गुरुकुल प्रबंध समिति के सामने यह संकट बना रहा की उनके यहा से पढ़े हुए विद्यार्थी बिना मान्य प्रमाण पत्र के कहा जायेंगे और उनकी शैक्षिक योग्यता को किस मानक की कसौटी पर तौला जायेगा , 2018 में भारतीय शिक्षण मंडल ने उज्जैन में विराट गुरुकुल सम्मेलन आयोजित किया था जिसमे लगभग 6 देशों के गुरुकुल प्रतिनिधि सहित भारत के अनेक विधा से चलने वाले गुरुकुलों ने भाग लिया था , सम्मेलन में पहुंचे तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के समक्ष शिक्षण मंडल ने बोर्ड के गठन का प्रस्ताव दिया था। जिसकी घोषणा गत 5 अगस्त 2022 को भारत सरकार द्वारा की गई । इस बोर्ड से गुरुकुल शिक्षा पद्धति में अध्ययनरत विद्यार्थियों को हाई स्कूल व इंटर मीडियट की सीबीएससी के समकक्ष डिग्री को मान्यता मिलेगी, बोर्ड की गठन पर अयोध्या के अनेक गुरुकुलो में आज जश्न का माहौल रहा श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के संस्थापक संरक्षक श्री राम बल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, श्री हनुमत सदन के पीठाधीश्वर शिक्षा विद महंत मिथलेश नंदनी , जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, गुरुकुल के कोष प्रमुख प्रो. आर के सिंह प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र , आचार्य सदाशिव तिवारी , आचार्य शिवेश पांडे  सहित अनेक संतो महंतों व प्रबुद्ध जनों ने मानव संसाधन मंत्रालय के इस पहल का स्वागत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया एवं गुरुकुल के बच्चो को मिष्ठान खिला के खुशी व्यक्त की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें