Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: महंत परशुराम दास ने संतों, गरीबों को बाटा कंबल

बमबम यादव

Sat, Jan 15, 2022

संकटमोचन हनुमान किला में हुआ विविध कार्यक्रम,समाजसेवी विकास सिंह व अमर सिंह ने संत धर्माचार्यों का किया अभिनन्दन


अयोध्या। वैष्णो नगरी अयोध्या सहित पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के चपेट में आ गया है। भजन साधना तपस्या करने वाले संत और प्रतिदिन काम करके रोजी रोटी कमाने वाला गरीब तबका इस ठंड से काफी परेशान हो रहा है। ऐसे में समाजसेवी ही इन संतो महंतों और गरीब जनों के सहायक बने हुए हैं जो इस ठंड को देखते हुए ऐसे लोगों को कंबल प्रदान करते हैं। जिन लोगों को इसकी आवश्यकता सबसे अधिक होती है। इसी क्रम में श्री बर्फानी दादा जी महाराज अन्न क्षेत्र द्वारा अखिल भारतीय पंच तेरा भाई त्यागी खाकचौक और संकट मोचन हनुमान किला के महंत परशुराम दास जी महाराज के संयोजन में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वृहद भंडारे के साथ कंबल वितरण का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों संतों महंतों और गरीब जनों को कंबल दिया गया कंबल पा करके उनके चेहरे खिल उठे। श्री महंत परशुराम दास ने बताया कि ठंड में भजन पूजन करने के लिए कंबल की आवश्यकता संतो को होती है। संत ही ठंड से सबसे अधिक परेशान होता है। इसलिए अवध धाम में संतो और गरीब जनों को बृहद कंबल वितरण किया गया। इससे संत और गरीब जन सुखी हो करके भजन पूजन साधना और अपना कार्य कर सकें। इस अवसर पर श्री श्री 108 महंत राम चरण दास पुजारी जी महाराज, मंहत विजय रामदास सर्वेश्वर दास राम भजन दास रामप्रताप दास सहित समाजसेवी विकास सिंह समाजसेवी अमर सिंह विपिन सिंह बबलू जिला मंत्री भाजपा डॉ एम पी यादव नंदकिशोर जयसवाल रामजी भाई मुंबई वाले सहित सैकड़ों संत महंत साधक गरीब जन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें