Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मां सरयू को समर्पित हुई 750 मीटर की चुनरी

बमबम यादव

Sat, Nov 5, 2022

बड़ा भक्तमाल जी की छावनी में श्री राम शरण दास महाराज का चल रहा है 47 वां वार्षिकोत्सव

आज सजेगी भव्य फूल बंगला की झांकी,भगवान को लगेगा छप्पन भोग

अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के सिद्ध पीठ श्री बड़ा भक्तमाल जी की छावनी के पूर्वाचार्य महंत रामशरण दास महाराज का 47 वां नौ दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह में आज शनिवार को मां सरयू को 750 मीटर की चुनरी श्री महंत कौशल किशोर दास महाराज के सानिध्य और आशीर्वाद के साथ मंदिर की उत्तराधिकारी महंत अवधेश कुमार दास महाराज के संयोजन में चढ़ाई गई। बड़ा भक्त मल मंदिर परिसर से बैण्ड बजे के साथ भव्य शोभायात्रा मां सरयू के तट तक निकली। जिसमें भगवान के स्वरूप के साथ अयोध्या के रामलला सदन पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी डा राघवाचार्य महाराज, रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण, नागा लखन दास सहित बड़ी संख्या संत महंत और भक्तगण मौजूद रहे।मां सरयू का दूध से अभिषेक व पूजन किया गया और वैदिक मंत्रोचर के साथ मां सरयू को चुनरी अर्पित की गई।
महंत अवधेश कुमार दास महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव जी के सानिध्य में प्रतिवर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मां सरयू को चुनरी अर्पित की जाती है और इसी अवसर पर मंदिर परिसर में कथा का भी आयोजन होता है।उन्होंने बताया कि मां सरयू सभी का कल्याण करें इस उद्देश्य से प्रतिवर्ष चुनरी चढ़ाया जाता है और माता का दुग्ध अभिषेक किया जाता है और इसी कार्यक्रम के तहत श्री ठाकुर जी का छप्पन भोग फूल बंगला झांकी व भगवान को छप्पन भोग के साथ भंडारा आयोजित किया गया है। मंदिर परिसर में कथा महायज्ञ भी चल रहा है। चुनरी महोत्सव में महंत जन्मेजय शरण, महंत शशिकांत दास, नागा रामलखन दास, कृपालु राम भूषण दास, विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा सहित हजारों की संख्या में साधु संत धर्माचार्य एवं भक्तगण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें