Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रमरमा बाबा के महंत बने शिव नारायण दास

बमबम यादव

Sun, Jan 30, 2022

संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पावन सानिध्य में संतो ने दिया कंठी चादर

महंताई देते संकट मोचन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास व अन्य संत

अभिषेक दास बने रमरमा बाबा आश्रम के व्यवस्थापक

अयाेध्या। अयाेध्याधाम के राम सेवक पुरम रामघाट बाईपास के निकट रमरमा बाबा आश्रम का नया महंत शिवनारायण दास काे बनाया गया। संकटमोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज के पावन सानिध्य में रविवार काे रामनगरी के संत-महंत व धर्माचार्याें ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चद्दर और तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान किया। आश्रम के महंत रहे बाबा भगवान दास महाराज का विगत 9 जनवरी काे साकेतवास हाे गया था। 21 जनवरी को वृहद भंडारा किया गया। रविवार काे आश्रम में महंताई समारोह का आयोजन किया गया। रमरमा बाबा आश्रम के व्यवस्थापक के रुप में अभिषेक दास को नियुक्त किया गया। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत मुरलीदास, महंत रामकुमार दास,महंत अर्जुन दास,रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण,नागा रामलखन दास, बड़ा भक्त आश्रम के अधिकारी महावीर दास, जानकी घाट के कोठरी नन्दलाल शरण, संजय शुक्ला, पुजारी हेमंत दास सहित बड़ी संख्या से संत साधक उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें