Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राज ठाकरे के विरोध में उतरे रामनगरी के संत,कहा उत्तर भारतीय से माफी मांगे

बमबम यादव

Tue, May 10, 2022

भाजपा के लोकप्रिय सांसद बृजभूषण शरण को मिला अयोध्या के साधु-संतों का साथ

मनसे प्रमुख राजठाकरे की अयोध्या यात्रा को लेकर सियासत हुई तेज, भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनसे माफी की मांग की है तो वहीं अब साधु-संत सहित अयोध्या की आवाम भी इसमें हुई शामिल

अयोध्या। 5 जून को मनसे के प्रमुख राज ठाकरे के रामनगरी अयोध्या आने के कार्यक्रम को लेकर कैसरगंज के लोकप्रिय नेता भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनके विरोध को लेकर मोर्चा खोल रखा है। इस बीच आज गोंडा में हजारों की संख्या में अयोध्या से आए वरिष्ठ साधु संतों ने उनके घर पर पैदल मार्च कर पहुंचे और फिर नंदिनी नगर महाविद्यालय में साधु-संतों ने राज ठाकरे के विरोध में उतरे लोगों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तैयार की।
रामनगरी अयोध्या हनुमानगढ़ी के शीर्ष श्रीमहंत ज्ञानदास जी महाराज के उत्तराधिकारी संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने कहा कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों का अपमान किया है। उन्हें माफी मांग लेनी चाहिए। नहीं तो उन्हे अयोध्या में घुसने नहीं दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीयों के प्रति राज ठाकरे जो अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। ये सभी उत्तर भारतीयों की आवाज है। लोकप्रिय नेता सांसद बृजभूषण शरण जी के साथ अयोध्या के सभी साधु संत व आम नागरिक भी है। महंत संजयदास ने कहा कि नेताजी का विरोध करना जायज है। नेता बृजभूषण शरण जी की आवाज समस्त उत्तर भारतीय लोगों की आवाज है। वही आज रैली में सौकड़ों नागा साधुओं को लेकर शामिल हुए संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज ने कहा कि पूरी अयोध्या नगरी सांसद बृजभूषण शरण जी के साथ खड़ी है। राज ठाकरे को हर हाल में माफी मांगनी होगी। अयोध्या में उनको आने नही दिया जायेगा।
पुजारी हेमंत दास ने कहा सांसद जी की आवाज पूरे उत्तर भारतीयों की आवाज है। मैं उम्मीद करता हूं ठाकरे को यहां आने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे। उन्होंने गलती की हो तो क्षमा मांगे। इसमें कोई आपत्ति नहीं है। नहीं तो हमारा चैलेंज है कि वो अयोध्या की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इस मौके पर जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, महंत बलराम दास, अभिषेक दास, अभय दास सहित बड़ी संख्या में साधु संत मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें