Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामचरित मानस पाठ में हुआ सुंदर कांड

बमबम यादव

Sun, Nov 20, 2022

हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ का छाया उल्लास

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ में भव्य सुंदर कांड उत्सव मनाया गया। शनिवार को देर शाम रामचरित मानस पाठ में सुंदर कांड पाठ किया गया पूरा मंदिर परिसर भक्ति मय हो गया। मंदिर में मानस की पंक्तियां गूंज रही हैं। त्रिदिवसीय पाठ को लेकर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। चारों तरह संगीतमय पाठ लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। महंत मिथिलेश नंदनी शरण की अध्यक्षता में हो रहे मानस पाठ का आयोजन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता परिवार कर रहा है। यह भव्य महोत्सव आचार्य पीठ  श्रीलक्ष्मणकिला के महंत मैथलीरमण शरण महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। मां अमृतानंद मानस परिवार की टीम संगीतमय पाठ कर रही है। इस संगीतमय पाठ टीम का नेतृत्व योगेश भसीन कहते है कि मानस ऐसा सागर है जिसमें जितना डूबोगे उतना ही आनंद व मधुर होगा। आगरा के राम प्रकाश पाठक व रायबरेली की मालती भार्गव ने सामुहिक मानस पाठ का आरंभ किया। हनुमत निवास के महंत प्रख्यात साहित्यकार मिथलेश नन्दनी शरण महाराज ने बताया कि शनिवार को मानस के सुंदर कांड का दिव्य पाठ किया जायेगा।इस मौके पर मौनी जी महाराज, रामकथा कुंज के महंत डा रामानन्द दास, हनुमत सदन के महंत अवधकिशोर शरण, प्रख्यात कथावाचक राधेश्याम शास्त्री, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा नेता अवधेश पाण्डेय बादल सहित बड़ी संख्या में संत साधक व भक्त गण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें