Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी के संत धर्माचार्यों के साथ भाजपा पदाधिकारियों ने देखी द कश्मीर फाइल्स 

बमबम यादव

Mon, Mar 28, 2022

श्री रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास,अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता श्रीमहंत गौरीशंकर दास,आचार्य पीठ श्री लक्ष्मण किला के श्रीमहंत मैथली रमण शरण,सियाराम किला के श्रीमहंत करुणानिधान शरण,मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास सहित सैकड़ों संतों ने देखा कश्मीर फाइल्स

कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को फिल्म ने वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया : राजकुमार दास

अयोध्या। नब्बे के दशक में कश्मीरी पंडितों के पलायन व नरसंहार पर बनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स देखने के लिए अयोध्या के संत धर्माचार्य विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने भाजपा के पदाधिकारियों के साथ फिल्म देखी। फिल्म को देखने के दौरान पूरे परिवेश में देशभक्ति का रंग घुल गया। कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार के दृश्य को देखने के बाद सभी की आंखे नम हो गयी। श्री रामबल्लभाकुंज के अधिकारी महंत राजकुमार दास ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति के तहत कश्मीर की सच्चाई को दबाने का प्रयास किया जाता रहा। कश्मीरी पंडितों की पीड़ा को फिल्म ने वैश्विक स्तर पर चर्चा में ला दिया। केन्द्र सरकार के प्रयासों की बदौलत आज पूरी दुनिया के सामने बदले कश्मीर की तस्वीर है। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता श्रीमहंत गौरीशंकर दास जी महाराज ने कहा कि फिल्म देखने के बाद तस्वीरें आंखों के सामने आ जाती है कि कैसे नब्बे के दशक में आतंक व अत्याचार ने कश्मीर को जकड़ रखा था। मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के दर्द को फिल्म में सजीवता से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के सभी नायक व नायिकाओं ने अपने अभिनय से नरसंहार व पलायन की घटना को 32 साल बाद पुनः हमारी स्मृतियों में ताजा कर दिया। फिल्म के निदेशक विवेक अग्निहोत्री इसके लिए धन्यवाद के पात्र है। हमारा सौभाग्य है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर आतंकवादियों को करारा जवाब दिया गया है। इससे मोदी है तो मुमकिन है की अवधारणा को सम्बल मिला। केवल राजनीति के लिए इस घटना पर कुछ लोग लगातार पर्दा डालने के लिए प्रयासरत थे। उनके प्रयासों को करारा झटका लगा है जब आज जनता इसके समर्थन में उतर गयी है।आचार्य पीठ श्री लक्ष्मण किला के श्रीमहंत मैथली रमण शरण महाराज ने कहा कि मौजूदा सरकार राष्ट्र हित के लिए संकल्पित है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है।इस अवसर पर महंत मिथलेश नन्दनी शरण, महंत शशिकांतदास, महंत गिरीशदास, महंत वल्लभबैदेहीशरण, महंत अर्जुन दास, महंत कृपालु महाराज, महंत रामकुमार दास,महंत छविराम दास,महंत बलराम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, विशाल सिंह बाबा समेत बड़ी संख्या में संत, महंत मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें