Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामोत्सव व अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ आज

बमबम यादव

Sat, Nov 5, 2022

आजादी के अमृत महोत्सव पर इनक्रेडिबल इंडिया व अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय सयुक्त तत्वावधान में हो रहा तीन दिवसीय ऐतिहासिक कार्यक्रम 

350 विधवा महिलाओं जलायेगी 1 लाख दीप, लेजर शो के साथ श्यामसुंदर बंदो बैंड होगा आकर्षक का केंद्र

रामोत्सव में अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से आ रहे हजारों लोग देखेंगे दीपोत्सव जैसा नजारा: प्रियनाथ

अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के सुरसर मंदिर में देव दीपावली आयोजित भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर इनक्रेडिबल इंडिया व अखिल भारतीय जय गुरु संप्रदाय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्री रामोत्सव व अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल की तैयारी हुई पुरी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक व जय गुरु संप्रदाय के आचार्य किंकर विट्ठल रामानुज महाराज के साथ रामनगरी अयोध्या के विशिष्ट संत धर्माचार्य के सानिध्य में शनिवार 5 नवंबर को शाम 5:30 बजे 350 विधवा महिलाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर  कार्यक्रम का होगा शुभारंभ तैयारियां हुई पुरी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश चंद्र शर्मा आरएसएस, राजकुमार संपादक कमल ज्योति पत्रिका, लल्लू सिंह सांसद, वेदप्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या, ऋषिकेश उपाध्याय मेयर अयोध्या होंगे शामिल।

 दीपोत्सव के बाद एक बार फिर श्री रामोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश के विभिन्न प्रांतों से आ रहे हजारों लोग देखेंगे दीपोत्सव जैसा नजारा।कार्यक्रम के संयोजक प्रियानाथ चट्टोपाध्याय ने बताया की 5 बजकर 30 मिनट पर उद्घाटन के बाद शाम 6:30 बजे लेजर सो और उसके तुरंत बाद शाम 6.40 श्यामसुंदर बंदो बैंड के बाद , पहले साहित्यिक सत्र में शाम 7 बजे महंत पवन शास्त्री व महंत दिलीप दास के मध्य श्री राम और भारत मिलन पर होगी मार्मिक चर्चा।शाम 7:45 पर मीता पंडित के साथ श्री राम भजन और रात्रि 8:45 पर आई ए एस श्रीमती के वी. ललितालक्ष्म निर्देशक निफ्ट और अर्जुन चक्रवर्ती के साथ श्री रामायण और प्रशासन में इसका प्रभाव पर चर्चा की जाएगी और पहले दिन की समापन बेला का अंतिम कार्यक्रम 9.20 संजय हरेन द्वारा श्री राम के भजन से होगा। रात्रि 10 बजे सभी को प्रसादम वितरण के साथ होगा समापन द्वितीया दिवस 6 नवंबर को फिर शाम 5:30 बजे से कार्यक्रम का होगा शुभारंभ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें