Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राम जी से जो अपना संबंध जोड़ लेगा वो सदैव आनंद में रहेगा:उद्धव शरण

बमबम यादव

Sun, Apr 3, 2022

राम प्रिया कुंज मंदिर में श्री रामकथा महोत्सव का उल्लास चरम पर

अयोध्या। रामनगरी के राम प्रिया कुंज मंदिर में श्री रामकथा महोत्सव का उल्लास अपने चरम पर है। व्यासपीठ से श्री रामकथा की अमृत वर्षा प्रख्यात कथावाचक महंत उद्धव शरण जी के श्री मुख से हो रहा है। कथा के द्धितीय दिवस में उद्धव जी महाराज ने कहा कि राम कथा तन-मन को पवित्र कर उज्ज्वल करने के साथ-साथ जीवन शैली और आत्मा को नया रूप देती है। श्री रामकथा का महत्व हमेशा से है और आगे भी रहेगा। यह भगवान के लीला  चरित्र गुणों की गाथा है। इसके श्रवण और कथन के प्रति हमेशा एक नवीनता का भाव बना रहता है।व्यासपीठ से उद्धव जी ने शिव विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिव परिवार में जितनी विसंगतियां हैं इतनी किसी की परिवार में नहीं होगी किंतु शिवजी जितने आनंद में रहते हैं उतने आनंद में  कोई नहीं रह सकता क्योंकि शिव जी ने अपना संबंध भगवान श्रीराम से जोड़ लिया, राम जी से जो अपना संबंध जोड़ लेगा वो सदैव आनंद में ही रहेगा। कथा के पूर्व व्यासपीठ का पूजन यजमान मिहीलाल पटेल दमोह मध्यप्रदेश ने किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें