Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राष्ट्रीय लोक अदालत में 49166 मामलों का हुआ निस्तारण

बमबम यादव

Sat, Mar 12, 2022

12 करोड़ 60 लाख 6773 रुपये की वसूली हुई


अयोध्या। राष्ट्रीय लोक अदालत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया जाना है, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण का नया कीर्तिमान स्थापित किया जा सके।
यह उद्गार हैं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद वीर नायक सिंह का। जिला जज शनिवार को दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ कर लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। शैलेन्द्र सिंह यादव नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं रिचा वर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद न्यायालय फैजाबाद ने बताया कि शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 49166 वादों को निस्तारित किया गया है। जिसमें कुल 126006773.00 ( बारह करोड़ साठ लाख छः हजार सात सौ तिहत्तर) रूपये की वसूली धनराशि पर समझौता किया गया।  भूदेव गौतम न्यायाधीश मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण की ओर से कुल 81 वाद निस्तारित किए गए। जिस पर 42017708.00 रुपये की धनराशि क्षतितपूर्ति निर्धारित की गई। बैंक रिकवरी से सम्बंधित 869 प्री-लिटिगेशन वाद के निस्तारण तथा बैंक के ऋण 74574617 रुपये वसूल किए गए। इसी तरह पारिवारिक न्यायालय से 94 मुकदमों तथा कई पुराने वाद निस्तारित किए गए। बताया कि संबंधित मजिस्ट्रेट न्यायालयों की ओर से 17905 फौजदारी वादों को निपटाया गया। जिसके एवज में 310145.ल अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। सिविल न्यायालय की ओर से 71 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 3137418 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र आदि जारी किया गया। राजस्व मामलों से संबन्धित 30127 वाद विभिन्न राजस्व न्यायालय द्वारा निस्तारित किए गए। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 49166 मामलों का निस्तारण हुआ जिसमें कुल 126006773 रुपये वसूली धनराशि पर समझौता किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन से महिलाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों, पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जाति/जनजाति एंव सामान्य वर्ग के लोग लाभान्वित हुए। इसके अलावा राष्ट्रीय लोक अदालत में निःशुल्क एलोपैथिक चिकित्सा शिविर एंव होम्यो पैथिक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एंव वादकारीगण द्वारा जांच कराया और आवश्यक परामर्श लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें