Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: लड़ेंगे नही लड़ाएंगे चुनाव, क्यों कि जनप्रतिनिधियों से नही खुश है जनता: बृजभूषण

बमबम यादव

Sun, Jun 5, 2022

सरयू तट पर साधु संत व हजारों समर्थकों के साथ मनाया सीएम योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मदिन, 5100 किलों लड्डू का केक हुआ वितरण

हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन कर श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज का लिया आशीर्वाद, नागा साधुओं ने सांसद का किया अभिनन्दन

अयोध्या। रामनगरी की सियासत में आखिर क्यों कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह का नाम सामने आने लगा है। जिसकी बड़ी वजह आज खुद सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि अयोध्या के साधु संत व यहां के मूल निवासी भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से खुश नहीं है। इसलिए अब वह अयोध्या के लोगो के दुख में शामिल होने के साथ उनकी लड़ाई लड़ने का दावा कर रहे हैं।
राम नगरी अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 51 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरी अयोध्या भगवामय दिखी। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के नेतृत्व में आज अयोध्या की हर गलियों में भगवा पगड़ी बांधे जय श्री राम का नारा लगाते लोग दिखे। पूरी अयोध्या में बृजभूषण शरण सिंह के सियासी ताकत का लोहा मानते हुए लोग कहे कि नेता बृजभूषण शरण के साथ आमजनता है साधु संत है। अयोध्या के सैकड़ों की संख्या साधु संतों के साथ हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों के बीच कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सीएम योगी के जन्मदिन पर अयोजित कार्यक्रम के दौरान अयोध्या के संतो को साक्षी मानकर चुनाव न लड़ने का फैसला बताया है। लेकिन किसी योग्य व्यक्ति के लड़ाने के दावे से अयोध्या की सियासत में हड़कंप मचा दिया है। आखिरकार अयोध्या के चुनाव में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के होने की बात अब सत्य साबित होने लगी है। अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अब अगला कदम होगा कि अभी कुछ साधु संतों व मंदिर छूट गए हैं। उसने से मुलाकात करेंगे। जिसके बाद नगर के सभी धर्म व जाति के लोगो के साथ बैठूंगा। कहा कि मुझे अयोध्या में कुछ दिक्कतें दिखाई दे रही है। जिससे अयोध्यावासी बहुत परेशान हैं। क्या समस्या है वह नही बताया जा सकता है लेकिन यहां के लोग अयोध्यावासी होने की सजा पा रहे हैं। इसलिए पहले साधु संत महात्माओं के साथ बैठूंगा। उनकी राय लूंगा और फिर सभी समाज के व व्यापारियों के साथ उनकी समस्या को समझूंगा फिर सीएम योगी व पीएम मोदी से मुलाकात कर अयोध्या के लोगो का दर्द भी बताऊंगा। वहीं कहा कि अयोध्या के सांसद हो या विधायक हो या मेयर उनका उत्तरदायित्व अयोध्या की जनता के प्रति होना चाहिए। न की किसी व्यक्ति विशेष के प्रति यह बात सभी समझ रहे हैं। इनको समझना चाहिए कि किसी व्यक्ति की कृपा से नही बल्कि जनता के कृपा से बनते है।सांसद बृजभूषण शरण सिंह जब हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंचे तो वहां नागा साधुओं ने सांसद जी का अभिनन्दन जोरदार तरीकें से किया। ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत से बृजभूषण शरण सिंह गदगद हो उठे और बोले ये मेरा अपना घर ही है। मेरी पूरी जिंदगी हनुमानगढ़ी की है। आज जो भी कुछ हूँ यही से हूँ। यह स्वागत संकट मोचन सेना के तरफ से किया गया था। दर्शन पूजन के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज व श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महंत मुरली दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास, महंत बलराम दास, चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास, महंत माधव दास, महंत सत्यदेव दास, महंत इन्द्रदेव दास, पुजारी हेमंत दास, महंत मुकेश दास,अंकित दास अभय दास, अनिल दास सहित बड़ी संख्या में साधु संत व आमजन मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें