Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विधि विधान के साथ भरतकुंड महोत्सव का शुभारंभ

बमबम यादव

Tue, Nov 1, 2022

चरण पादुका यात्रा का हुआ स्वागत, उतारी गई आरती

अयोध्या। महात्मा भरत जी की तपोस्थली भरतकुंड में मंगलवार से विधि विधान के साथ 24 वें भरतकुंड महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन भव्य स्वरूप के साथ चरण पादुका यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ और आरती उतारी गई। सात दिवसीय भरतकुंड महोत्सव के पहले दिन प्रतियोगिताएं भी हुईं।महोत्सव शुभारंभ पर अयोध्या शोध संस्थान अयोध्या से निकाली गई चरण पादुका यात्रा विद्याकुंड, दर्शननगर, आचारी का सगरा, इतौरा, हनुमंत नगर, मधुपुर होते हुए नंदीग्राम में पहुंची। पूरे यात्रा मार्ग पर जगह दृ जगह स्वागत हुआ और आरती उतारी गई। आयोजन समिति ने बताया कि यह चरण पादुका अगले दीपोत्सव में पुनः राम राज्याभिषेक के समय अयोध्या ले जाई जायेगी। यात्रा न्यास अध्यक्ष अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में निकली।यात्रा में चरण पादुका सिर पर रखे भरत, शत्रुघ्न, वशिष्ठ और सुमंत्र के वेश में कलाकार रहे। यात्रा में महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मंगल पीठाधीश्वर महंत कृपालु भूषण दास महाराज, महंत बृज मोहन दास, सतीश पाण्डेय, योगेश मिश्रा, सचिन तिवारी, सुमित तिवारी, काजल पाठक, संदीप चतुर्वेदी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें