Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: विश्व बंधुत्व के भाव को जगाने वाली शिक्षा गुरुकुल शिक्षा पद्धति है: राजकुमार दास

बमबम यादव

Thu, Jan 13, 2022

आतंकवाद बेरोजगारी आदि समस्याएं का निराकरण एकमात्र गुरुकुल शिक्षा प्रणाली में: दीक्षित
श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ ब्रह्मचारी सभा समिति के पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण
अयोध्या। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ ब्रह्मचारी सभा समिति के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ के संस्थापक संरक्षक श्री राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज एवं गुरुकुल के अध्यक्ष पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने स्वामी विवेकानंद एवं मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित राजकुमार दास जी ने गुरुकुल शिक्षा के महत्व को बताते हुए कहा कि हम स्वयं की ओर ले जाने वाली विश्व बंधुत्व के भाव को जगाने वाली शिक्षा गुरुकुल शिक्षा पद्धति ही है गुरु के कुल में जाकर राजा प्रजा धनवान गरीब छोटा बड़ा सभी भाव समाप्त होने पर एकात्मता का बोध जागृत होता है। उन्होंने कहा कि तब मानव निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण होती है। उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं गुरुकुल के छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने कहा जब आज संपूर्ण विश्व में आतंकवाद बेरोजगारी आदि समस्याएं विकराल होती जा रही हैं इन सभी के निराकरण का एकमात्र हल गुरुकुल शिक्षा प्रणाली है। ऐसी गुरुकुल शिक्षा प्रणाली जिसमें प्राचीन और नवीन ज्ञान का समन्वय हो जो जीवन मूल्यों के साथ जीवन जीना सिखाती है। अतिथियों का स्वागत गुरुकुल के कोषाध्यक्ष डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर आरके सिंह एवं गुरुकुल के प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ ने किया। गुरुकुल के मुख्य आचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ने गुरुकुल सभा समिति के गठन पर बोलते हुए कहा की ब्रह्मचारी में अनुशासित नेतृत्व की क्षमता विकसित हो संपूर्ण गुरुकुल का कार्य सुचारू रूप से ब्रह्मचारी करें इस हेतु सेवा समिति का गठन किया जाता है। शपथ लेने वाले ब्रह्मचारी अध्यक्ष रोहित ब्रह्मचारी उपाध्यक्ष आदर्श ब्रह्मचारी प्रधानमंत्री आदित्य ब्रह्मचारी उप प्रधानमंत्री शिवांशु ब्रह्मचारी मंत्री सत्यम ब्रह्मचारी सह मंत्री बृजेश ब्रह्मचारी सेनापति आर्यन ब्रह्मचारी सरसेनापति ओम ब्रह्मचारी भोजनालय प्रमुख अनुराग ब्रह्मचारी वंदना प्रमुख शिव ब्रह्मचारी वह वंदना प्रमुख आयुष ब्रह्मचारी कोष प्रमुख सुंदरम ब्रह्मचारी सहित 12 ब्रह्मचारीओं ने शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के बीच बीच में गुरुकुल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत भजन उपस्थित अतिथियों के आकर्षण का केंद्र रहा। जिनके ओजस्वी वचनों से गूंज उठा है विश्व गगन स्वामी विवेकानंद के ऊपर बने इस गीत को श्रोताओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ दिलीप सिंह डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्रोफेसर प्रतिभा मिश्रा डॉ विनीत सिंह अरुण सिंह आशीष मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य नीरज ओझा एवं गुरुकुल सभा समिति के प्रधान मंत्री आदित्य ब्रह्मचारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आचार्य सदाशिव तिवारी द्वारा किया गया।

स्वामी विवेकानंद के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित करते अधिकारी राजकुमार दास

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें