Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत हुए मुरली दास जी

बमबम यादव

Sat, Oct 22, 2022

चारो कुंभ प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक व उज्जैन में शाही स्नान कुंभ की अगुवाई करेंगे श्रीमहंत मुरली दास

उज्जैनिया पट्टी के महंत राम कुमार दास को सरपंच चुना गया, तो सागरिया पट्टी के सत्यदेव दास को अनी अखाड़ा का महासचिव चुना गया

हरिद्वारी पट्टी के उत्तराधिकारी युवराज बने पहलवान राजेश दास को बनाया

अयोध्या। श्री पंच रामानंदीय निर्वाणी अनी अखाड़ा हनुमानगढ़ी की बैठक गद्दी नशीन महंत महाराज प्रेमदास की अध्यक्षता में हनुमानगढ़ी पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से पंचानन पट्टी हरिद्वारी के महंत मुरली दास चेला पूरण दास को अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा का श्री महंत नियुक्त किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले चार कुंभ प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक ,उज्जैन और प्रयागराज के अर्ध कुंभ में समाप्त होगा और कुंभ अर्ध कुंभ में शाही स्नान कुंभ से संबंधित सभी कार्य श्री महंत मुरली दास के ही द्वारा किया जाएगा और वह सदा अखाड़े के रीति रिवाज का पालन करने के लिए पाबंद होंगे। कुंभ मेले में वैष्णव संप्रदाय के सभी व्यवस्था इन्हीं के माध्यम से की जाएगी। श्री महंत नियुक्त होने के बाद उन्होंने बताया कि सनातन परंपरा के अनुसार अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के नियम के अनुसार सभी कार्य किए जाएंगे जिससे सनातन समाज को आगे ले जाया जा सके।

अखाड़ा के आम सभा में दो वर्षों के लिए हनुमानगढ़ी के उज्जैनिया पट्टी के महंत राम कुमार दास को सरपंच चुना गया। इसके पूर्व अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के महासचिव सागरिया पट्टी के सत्यदेव दास को चुना गया था और पट्टी हरिद्वारी के महंत मुरली दास के अखिल भारतीय निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्री महंत नियुक्त किए जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी के रूप में हरिद्वारी पट्टी का युवराज पहलवान राजेश दास को बनाया गया है। आम सभा की बैठक हनुमानगढ़ी पर संपन्न हुई। जिसमें महंत पूर्व प्रधानमंत्री माधव दास, गद्दीनशीन के शिष्य हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ महेश दास ,संत रामदास, महंत बलराम दास, महंत नंदराम दास, संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास, रमेश दास, अभिषेक दास दयाराम दास, विवेक दास, राम चरण दास हेमंत दास, राम कृपाल दास, मनीरामदास, अभिषेक दास,परमानंद दास सहित अखाड़े से संबंधित सैकड़ों संत महंत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें