Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री राम किशुन दास महाराज को संतो महंतों ने किया नमन

बमबम यादव

Mon, Oct 31, 2022

अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या के वासुदेव घाट स्थित पंजाबी मंदिर के पूर्वाचार्य महंत अनंत श्री विभूषित 1008 श्रीराम किशन दास महाराज की पुण्यतिथि पर संतो महंतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि महाराज जी भजन आनंदी संत थे और अयोध्या में निरंतर संतों की सेवा किया करते थे आज भी पंजाबी आश्रम में सेवा की परंपरा निरंतर चल रही है। मंदिर के वर्तमान महंत राम सुंदर दास ने बताया कि गुरुदेव भगवान हम लोगों को निरंतर सेवा की ही शिक्षा देते रहते थे और बताते सी सेवा ही परम धर्म है जिससे जीव मात्र की निरंतर सेवा करते रहना चाहिए।
  मंदिर के महंत पवन कुमार दास ने बताया कि गुरुदेव भगवान का ठाकुर जी में बहुत अनुराग था और वह सनातन वैष्णो धर्म के प्रचार प्रसार का मात्र एक ही रास्ता बताते थे सेवा जिससे आश्रम में निरंतर सभी की सेवाएं चलती रहती हैं। श्रद्धांजलि सभा में आए संतों महंतों का दोनों महंत होने स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर श्री राम वल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास, मंगल पीठाधीश्वर कृपालु राम भूषण दास,तुलसी छावनी के महंत जनार्दन दास, श्रीराम कचहरी मंदिर के महंत शशिकांत दास, पत्थर मंदिर के महंत मनीष दास, परमहंस आश्रम के अधिकारी राम उजागर दास, महंत अयोध्या दास सहित सैकड़ों संतों महंतों ने महाराज श्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें