Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: श्री हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बांटे स्मार्टफोन व टैबलेट

बमबम यादव

Sat, Nov 19, 2022

योगी सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत वितरित हुआ टैबलेट व स्मार्टफोन 

अयोध्या। सूबे की योगी सरकार की महत्वाकांक्षी टैबलेट व स्मार्टफोन वितरण योजना के तहत आज मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या के प्रसिद्ध प्रतिष्ठित पीठ हनुमानगढ़ी के श्री हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे समारोह पूर्वक शास्त्री फाइनल व आचार्य फाइनल के 23 -23 बच्चों को टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित किया गया। यह वितरण गद्दीनशीन श्री महंत प्रेमदास जी महाराज ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज रहे और विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरलीदास व संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास रहें। टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करते हुए गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि यहां का युवा समग्र रूप में सक्षम हों। आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किये जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। 

विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरलीदास ने कहा कि आज के युग में स्मार्टफोन हर व्यक्ति के लिए लाभकारी है। आप लोगों को जो स्मार्टफोन वितरित किए जा रहे हैं उसका प्रयोग केवल अच्छे कार्य व पढ़ाई के लिए करें। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास ने कहा कि आज के युग में प्रत्येक व्यक्ति को टैबलेट और मोबाइल जरूरत है। इसका सही उपयोग होना चाहिए। शिक्षा को लेकर सरकार हमेशा से प्रतिबद्ध रही है। समय समय पर विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से देश का शैक्षिक स्तर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।जिसका परिणाम आप लोगों के समक्ष है। आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य गद्दीनशीन के शिष्य डा महेश दास ने कहा कि तकनीकी संसाधनों से शिक्षा क्षेत्र में तैयारी करने मे सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि टैबलेट वितरण से छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा संबंधित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु भटकना नहीं पड़ेगा। घर बैठे टैबलेट से सभी ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि टैबलेट वितरण कार्यक्रम सरकार द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का विकास करने के लिए मील का पत्थर साबित होगा और यह सरकार का सराहनीय कार्य है, जिससे छात्र छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ और भी विभिन्न प्रकार की शिक्षा संबंधित जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने संस्कृत के गीत सुनाकर संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षित किया। कुल 46 छात्र जिसमें 23 आचार्य फाइनल को टैबलेट व 23 शास्त्री फाइनल को स्मार्ट फोन वितरित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ नागा राम शंकर दास, नंदराम दास, राजेश पहलवान, शिक्षक त्रियुगी दास, शैलेंद्र कुमार सिंह, संजय शुक्ला, डा अनीता पाण्डेय, बालमुकुंद मिश्र, कृष्णानंद उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह आदि लोग मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें