Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सड़क छाप शब्दावली का प्रयोग सपा मुखिया की हताशा का प्रतीक: अनिल सिंह

बमबम यादव

Thu, May 26, 2022

अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम केशव पर की ओछी टिप्पणी तो भाजपा नेता ने की तीखी आलोचना

अयोध्या। यूपी विधानसभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी पर भाजपाइयों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि सपा मुखिया का आचरण अशोभनीय और सदन की गरिमा के विपरीत है। इंटरनेट मीडिया पर भी इसे लेकर नाराजगी जताई गई।रामनगरी अयोध्या के वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी डा अनिल सिंह ने कहा 

कि अखिलेश यादव ने कभी भी संवैधानिक पद का सम्मान नहीं किया। विधानसभा में उनके विधायकों द्वारा भी यही दर्शाया गया। इससे पूर्व राज्यपाल के अभिभाषण को बाधित किया गया जो राज्य के संवैधानिक प्रमुख का अपमान है। नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। जिस तरह उप मुख्यमंत्री के ऊपर उन्होंने टिप्पणी की वह शोभा नहीं देती। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उनके व्यवहार से यह भी पता चलता है कि पिछड़े वर्ग के लोगों से भी प्रेम नहीं है। अनिल सिंह ने कहा कि विधानसभा में सड़कछाप शब्दावली का प्रयोग हताशा को प्रकट करता है। अखिलेश चार चुनाव हार चुके हैं, आगे भी जीत की उम्मीद नहीं है। वैसे भी इस तरह की भाषा उनके पुराने संस्कार का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में दिख गया कि सिर्फ विदेश में पढ़ने से तमीज नहीं आती। खुद को ओबीसी समाज का नेता बताने वाले अखिलेश यादव को अपने ही वर्ग के वरिष्ठ नेता से बात करने का सलीका नहीं पता। तू तड़ाक वाली भाषा का प्रयोग कर सब को शिवपाल चाचा समझ रखे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें