Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सत्संग हमारे तन, मन के विकारों काे दूर कर जीवन काे पवित्र बनाता है: असंग देव

बमबम यादव

Thu, Nov 10, 2022

श्रीरामवल्लभाकुंज में चल रहे सप्त दिवसीय सुखद सत्संग कथा में छठवें दिवस हुआ विशाल संत सम्मेलन,जुटें संत धर्माचार्य

अयाेध्या। श्रीरामवल्लभाकुंज जानकीघाट के प्रांगण में चल रहे सप्त दिवसीय सुखद सत्संग कथा में छठवें दिवस संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में  राष्ट्रीय संत व प्रखर वक्ता असंग देव महाराज ने व्यास गादी से कहा कि प्रवचन सुनने से शांति मिलती है। सत्संग से वह मिलता है। जाे न धन से मिलेगा और न ही परिवार से। सत्संग जरूर सुनना चाहिए। किसी वैराग्य ब्रह्मचारी के श्रीमुख से निकला सत्संग हमारे तन, मन के विकारों काे दूर कर जीवन काे पवित्र बना देता है। सत्संग में डूब जाओ। इसमें बहुत शक्ति है। इससे सुख मिलता है। हमारे जीवन का कण-कण खिलता है। ये सत्संग है जाे मन के जाेश-खराेश काे कम करता है। हमारी सहनशीलता काे बढ़ा देता है। सत्संग से हमें गम करने की ताकत मिलती है। जगद्गुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य ने कहा कि सत्संग के माध्यम से संत कबीर ने जन-जन काे भगवान के सम्मुख पहुंचाया है। जब प्रभु श्रीराम की कृपा हाेती है। तब हमें सत्संग में पहुंचने का साैभाग्य मिलता है। लक्ष्मणकिलाधीश महंत मैथिलीरमण शरण ने कहा कि भगवान का नाम कल्याणकारी है। कबीर की बहुत सुंदर-सुंदर पत्तियां है। कबीर ने पूरे समाज काे जाेड़ने का काम किया। संत सम्मेलन में दशरथ महल के विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, वैदेही भवन महंत रामजी शरण, कबीरमठ जियनपुर महंत उमाशंकर दास, रामहर्षण कुंज महंत अयोध्या दास, महंत जनार्दन दास, महंत शशिकांत दास, महंत मनीष दास, महंत कमलादास रामायणी, महंत गिरीश दास समेत अन्य संताें ने अपने विचार व्यक्त किए। संचालन मंगलभवन पीठाधीश्वर महंत रामभूषण दास कृपालु ने किया। संत सम्मेलन में अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, बड़ाखेड़ा पीलीभीत के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, कार्यक्रम प्रभारी प्रवीन साहेब, कबीर विज्ञान आश्रम महाेबरा भीटा महंत केशव दास, कबीर आश्रम नवाबगंज कटरा महंत दुर्गेश दास, कबीर आश्रम गिन्नी नगर के महंत चेतन दास, मूलगादी बड़हरा गाेंडा महंत विवेक ब्रह्मचारी, कबीर प्रगट स्थली लहरतारा वाराणसी के महंत गाेविंद शास्त्री, संतकबीर समाधि स्थल मगहर के उत्तराधिकारी संत केशव साहेब, महामंडलेश्वर आशुतोष दास, महंत रामअवतार दास, महंत जनार्दन दास, स्वामी गंगा दास, महंत अयोध्या दास, आचार्य रघुनाथ शास्त्री, महंत देवेंद्र दास, महंत सनत कुमार शरण, हरीश साहेब, शीलदास, राघव दास आदि समेत हजारों की संख्या भक्तगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें