Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: सुरसर मंदिर के रामोत्सव में जुटेंगे देश विदेश के नामचीन हस्तियां

बमबम यादव

Fri, Oct 28, 2022

रामोत्सव के साथ अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल महोत्सव की सजेगी महफिल

रामोत्सव के लिए सज रहा सुरसर मंदिर
मंदिर का रंग रोगन करते लोग
कार्यक्रम की जानकारी देते प्रियनाथ चट्टोपाध्याय महासचिव अखिल भारतीय जयगुरु संप्रदाय

विश्व कल्याण यज्ञ, लेजर लाइट एंड साउंड शो, श्री सीता रामायण और नित्य श्री भजन संगीत सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम

डॉ विंदेश्वरी पाठक के संयोजन में 350 विधवा महिलाएं जलाएंगे एक लाख दीप

नेपाल श्रीलंका, भूटान, वेटिकन सिटी, ऑस्ट्रेलिया सहित 10 देशों के प्रतिनिधि होगें शामिल

अयोध्या। भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में देव दीपावली के अवसर पर श्री सीतारामदास ओंकारनाथ देव द्वारा स्थापित श्री रामजानकी सुरसर मंदिर आश्रम, वासुदेव घाट में अयोध्या अखिल भारत जयगुरु सम्प्रदाय द्वारा तीन दिवसीय 5 नवंबर से 7 नवंबर तक गत वर्षो की भांति दिव्य श्री रामोत्सव के साथ अयोध्या लिटरेचर फेस्टिवल महोत्सव के सहित होंगे विविध कार्यक्रम। जिसमें अखिल भारतीय जयगुरु संप्रदाय के आचार्य किंकर श्रीश्री विठ्ठल रामानुज महाराज की उपस्थिति में देश विदेश के विद्वानों का होगा व्याख्यान। समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सहित अनेकों विद्वान अपने विचार विभिन्न विषयों पर रखेंगे।
समारोह में संगीत के साथ विश्व कल्याण यज्ञ, लेजर लाइट एंड साउंड शो, श्री सीता रामायण और नित्य श्री भजन संगीत सहित होंगे अनेकों कार्यक्रम। 5 नवंबर को डॉ विंदेश्वरी पाठक संयोजन में 350 विधवा महिलाएं जलाएंगे एक लाख दीप और समापन के अवसर पर 7 नवंबर को भारतीय रेलवे मजदूर गोदाम यूनियन के 7000 लोग एक लाख दीप जला करके समापन करेंगे।अखिल भारतीय जयगुरु संप्रदाय के महासचिव प्रियनाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि अयोध्या में रामोत्सव के साथ लिटरेचर महोत्सव का आयोजन पहली बार होगा। जिसमें प्रभु श्रीराम पर आधारित 20 विषयों पर अलग-अलग विद्वान चर्चा करेंगे। जिसमें मुख्य रुप से राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी केंद्र में मंत्री मीनाक्षी लेखी छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अपर्णा यादव, सिने स्टार साधना सरगम, डॉ सरयू बाला संतूर वादक, पंडित अरुण भट्टाचार्य पंडित रमेश नारायण, काशी विश्वनाथ के मुख्य पुजारी गुड्डू महाराज सहित नेपाल श्रीलंका, भूटान, वेटिकन सिटी, ऑस्ट्रेलिया सहित 10 देशों के अतिथियों का आने का कार्यक्रम कंफर्म हो गया है इसके साथ ही देश विदेश के और भी विद्वान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें