Tuesday 25th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनमत निवास त्रिदिवसीय रामचरित मानस पाठ शुरु

बमबम यादव

Sat, Nov 19, 2022

संगीतमय पाठ ने लोगों किया मंत्रमुग्ध, भक्ति मय हुआ माहौल

संगीतमय मानस पाठ करते भक्त
हनुमत निवास का सजा मुख्य द्धार

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या का प्रसिद्ध पीठ हनुमत निवास मंदिर में त्रिदिवसीय संगीतमय रामचरित मानस पाठ का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को देर शाम हुआ। मंदिर में मानस की पंक्तियां गूंज रही हैं। पूरा मंदिर परिसर भक्ति में माहौल में हो गया। महंत मिथिलेश नंदनी शरण की अध्यक्षता में हो रहे मानस पाठ का आयोजन मुरादाबाद के सीएल गुप्ता परिवार कर रहा है। यह भव्य महोत्सव आचार्य पीठ  श्रीलक्ष्मणकिला के महंत मैथलीरमण शरण महाराज के पावन सानिध्य में हो रहा है। मां अमृतानंद मानस परिवार की टीम संगीतमय पाठ कर रही है। इस संगीतमय पाठ टीम का नेतृत्व योगेश भसीन कहते है कि मानस ऐसा सागर है जिसमें जितना डूबोगे उतना ही आनंद व मधुर होगा। आगरा के राम प्रकाश पाठक व रायबरेली की मालती भार्गव ने सामुहिक मानस पाठ का आरंभ किया। हनुमत निवास के महंत प्रख्यात साहित्यकार मिथलेश नन्दनी शरण महाराज ने बताया कि शनिवार को मानस के सुंदर कांड का दिव्य पाठ किया जायेगा।इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा नेता अवधेश पाण्डेय बादल सहित बड़ी संख्या में संत साधक व भक्त गण मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें