Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में चल रहे रामकथा का हुआ समापन

बमबम यादव

Tue, Nov 22, 2022

कथाव्यास रामकथा की रसधार समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे का विदाई सम्मान किया महंत जगदीश दास महाराज ने

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार  श्री हनुमान बाग मंदिर में चल रहे राम कथा महोत्सव का भव्य समापन आज समारोह पूर्वक किया गया। मंदिर में 9 दिनों से व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा महाराष्ट्र से पधारे प्रख्यात कथावाचक रामकथा की रसधार समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे ने किया। कथा के समापन पर मंदिर के श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने कथाव्यास रामकथा की रसधार समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे का विदाई सम्मान किया। देशपांडे जी ने कहा अयोध्या बड़ी ही पवित्र नगरी है हनुमान बाग में रह कर 9 दिनों तक भगवान की कथा कहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ये पूज्य महंत जगदीश दास जी महाराज के कृपा आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा हनुमान बाग में बहुत स्नेह व अपनापन मिला इसके लिए पूरे हनुमान बाग परिवार को कोटि कोटि आभार। देशपांडे ने कहा कि भविष्य में पूज्य महंत जगदीश दास महाराज का आदेश मात्र होने पर पुनः भगवत कथा व रामकथा में सभी का सानिध्य प्राप्त करेंगे। श्री देशपांडे जी के साथ कथा के आयोजक मंडल ने सफल आयोजन के लिए महंत जगदीश दास महाराज व सुनील दास सहित पूरे हनुमान बाग परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हनुमान बाग मंदिर का वातावरण बहुत ही दिव्य भव्य है। पूरा भक्ति मय वातावरण जो मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि आगे भी और बड़े बड़े आयोजन करते रहेंगे। हनुमान बाग के महंत जगदीश दास जी महाराज ने सभी का सम्मान विदाई करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि जो भी भक्त यहां आकर कथा श्रवण किये है उन सभी का भगवान श्रीसीताराम जी की कृपा सदैव बनी रहें। वे पुनः अयोध्या जी आये यही आशा है। महोत्सव की व्यवस्था में हनुमान बाग के सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितिश शास्त्री गोलू शास्त्री आदि लगे है। आज कथा महोत्सव में श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन के शिष्य संत मामा दास, केशव गलान्डे, सरयू गलान्डे, विजय कुमार कुलकर्णी, विनाया कुलकर्णी,माधव वालिंम्बे,मधुर वालिंम्बे सहित बड़ी संख्या से ठाणे महाराष्ट्र से भक्त मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें