Monday 12th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हनुमान बाग में हुआ नागा साधुओं का सम्मान

बमबम यादव

Thu, Sep 15, 2022

सचिन के जन्मदिन पर संतों ने दिया आशीर्वाद

अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में हनुमानगढ़ी के नागा साधुओं का विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विगत दिनों से अयोध्या में चल रहे न्याय व सत्य की लड़ाई में जिस प्रकार से हनुमानगढ़ी के चारो पट्टी समेत पूरा अखाड़ा गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास महाराज के अगुवाई में एकजुट रहा यहां बहुत ही काबिलेतारीफ रहा। नगरी के चारों तरफ इसकी चर्चा है। अयोध्या के सभी मठ मंदिरों में दबी जुबान संत साधक हनुमानगढ़ी के इस फैसले की सराहना करते दिख रहे है। इसी क्रम में हनुमान बाग के महंत जगदीश दास के अध्यक्षता में नागा साधुओं का विशेष सम्मान समारोह मंगलवार की देर शाम हनुमान बाग में आयोजित किया गया। जिसमें अंग वस्त्र व हनुमान जी का स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का विशेष सम्मान हुआ। साथ ही सुनील दास के पुत्र सचिन का 17 वां जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नागा साधुओं ने सचिन को चिरंजीवी भव का आशीर्वाद दिया। आए हुए अतिथियों का स्वागत हनुमान बाग परिवार ने किया।इस मौके पर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास, हनुमत संस्कृत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य गद्दीनशीन जी के कृपापात्र शिष्य महंत डा महेश दास, महंत नंदरामदास, श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, पहलवान राजेश दास, संकट मोचन सेना के कार्यवाहक अध्यक्ष वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, मामा दास, सुनील दास, रोहित शास्त्री, पटकापुर नरेश विकास पाठक सहित बड़ी संख्या में संत साधक मौजूद रहें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें