Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हमारे भगवान श्रीराम का दिव्य भव्य राज्याभिषेक हुआ था,आज पूरी अयोध्या में खुशियाँ छायी रही: आचार्य सत्येन्द्र दास

बमबम यादव

Thu, Oct 27, 2022

अन्नकूट महोत्सव में शामिल होकर धन्य हुआ: अनूप चौधरी

भगवान को लगा छप्पन भोग,हुआ वृहद भंडारा

अयोध्या। लंका विजय कर लौटे भगवान राम की याद में सोमवार की सायं दीपोत्सव के बाद मंगलवार को सूर्य ग्रहण पढ़ने की वजह से अयोध्या के मंदिरों के कपाट बंद रहे। अगले दिन बुधवार को धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान को सभी मठ-मंदिरों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ और जय-जयकार से रामनगरी का उत्साह चरम पर रहा। मान्यता है कि 14 साल वनवास और लंका विजय दौरान भगवान राजकीय सुख-सुविधा से सर्वथा दूर रहे, इसलिए अयोध्या आने पर उन्हें वैभव प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ी जाय। इसी भाव के अनुरूप रामनगरी के हजारों मठ-मंदिरों में भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस बीच न केवल भगवान राम, माता सीता समेत चारों भाइयों को भोग लगाने में पूरा भाव व समर्पण अर्पित किया गया बल्कि भोग के बाद प्रसाद ग्रहण करने में भी उत्सव का माहौल रहा। तकरीबन सभी मंदिर भोज-भंडारे के उत्सव से आप्लावित रहे। उत्सव में दूरदराज से आने वाले भक्तों सहित स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरी शिद्दत से शिरकत की।
जिसमें सुबह से ही कनक भवन,जानकी महल ट्रस्ट,हनुमान बाग, रामलला सदन, हनुमानगढ़ी, झुनकी घाट, करतलिया बाबा आश्रम सहित सभी मंदिरों में छप्पन प्रकार के व्यंजन बनाये गए ,जिनकी महक से नगरी का वातावरण सुवासित हो उठा। प्रथम आरती के बाद भगवान को व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद भक्तों में वितरित किया गया।अन्नकूट महोत्सव में प्रसाद पाने के लिए देश-विदेश के क्षेत्रों से आये श्रद्धालु पंक्ति बद्ध देखे गए।  भगवान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास की अगुवाई में रामधाम में धूमधाम से अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के यजमान भारत सरकार के रेलवे सलाहकार सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप चौधरी रहें।भगवान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास के यहां भक्तों का जमावड़ा सुबह से ही होना शुरु हो गया था जो देर रात तक चलता रहा। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते है कि आज अपने आराध्य को हम सब विविध पकवान बना कर विशेष भोग लगाते है। आज हमारे भगवान श्रीराम का दिव्य भव्य राज्याभिषेक हुआ था। आज पूरी अयोध्या में खुशियाँ छायी रही।
अयोध्या पहुंचे भक्त भारत सरकार के रेलवे सलाहकार सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप चौधरी ने बताया कि आज अन्नकूट का कार्यक्रम चल रहा है। जिसमे शामिल होने के लिए आज अपने गुरुजी के मंदिर आये हैं, ये हमारा गुरुद्धारा है। और यहाँ पर मंदिरों में खुशियां मनाई जा रही है। संगीत हो रहे हैं। साथ ही लोग भगवान का प्रसाद ले रहे हैं। वहीं कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम 14 वर्ष के बाद वापस आये थे। जिसको लेकर आज उन्हें तरह तरह के पकवान खिलाये जाने का कार्यक्रम किया गया था। उसी कार्यक्रम को आज पूरी अयोध्या में मनाया जा रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें