Tuesday 19th of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल बने आनंद सेन

बमबम यादव

Sun, Feb 13, 2022

आनंद सेन का चुनाव हुआ मजबूत, रुदौली वासियों ने खोला अपने दिलों का द्धार

हाजी फिरोज खान गब्बर ने रुदौली में आनंद सेन के लिए किया तूफानी रोड शो, जनता ने किया पुष्प वर्षा

सपा प्रत्याशी आनंदसेन का कार्यालय उद्घाटन उमड़ी भारी भीड़
आनंद सेन यादव को माला पहनाकर स्वागत करते महंत बालयोगी रामदास महाराज

बाबू मित्रसेन यादव के लोग एक बार फिर मजबूती के साथ आनंद सेन यादव की ताकत बन खड़े हुए

रुदौली विधानसभा चुनाव सपा बनाम भाजपा बनी,बसपा लड़ाई से हुई बाहर

रुदौली, अयोध्या। विधानसभा चुनाव के दूसरें चरण का मतदान कल यानी 14 फरवरी सोमवार को होने जा रहा है। चारों तरह चुनावी चर्चा का माहौल है। ऐसे में अयोध्या जो सूबे की सियासत का हमेशा केंद्र रही है। इस बार अयोध्या की पांचों विधानसभा में एक अजब ही करवट ले रही है। 2017 के विस चुनाव में यहां नरेंद्र मोदी की आंधी चली और पांचों सीट भाजपा के खाते में चली गई। इस बार जनता का मन कुछ बदला बदला नजर आ रहा है। एक तरफ रामनगरी अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। तो वही जनता भाजपा को लेकर निराश दिख रही है। इसके पीछे कही न कही योगी आदित्यनाथ के गलत नीतियां और मौजूदा प्रत्याशी का क्षेत्र के प्रति उदासीनता है। बात अगर रुदौली विधानसभा की करें तो मौजूदा स्थित में सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव का चुनाव काफी मजबूत दिख रहा है। क्योंकि मौजूदा भाजपा विधायक रामचन्द्र यादव लगातार दो बार से विधायक बन रहे है। इस बार रुदौली की जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।तो वही बसपा ने अपना प्रत्याशी सपा के बागी अब्बास अली जैदी रुश्दी को बनाया है। इस बार रुश्दी मिंया बाहरी बनाम स्थानीय के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे है।अगर हम चुनावी समीकरण पर नजर डाले तो समाजवादी पार्टी के पक्ष में चल रही बयार से रुदौली विधानसभा भी अछूती नहीं है। मुस्लिम व यादव समाज इस बार पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी दिख रही है। अगर ये सही साबित होगा तो आनंद सेन यादव का चुनाव काफी मजबूत रहेगा। उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं की चुनावी चक्कलस की ओर देखे तो लड़ाई सपा बनाम भाजपा की होती दिख रही है। रुदौली का चुनाव भी सपा भाजपा के बीच होता दिख रहा है। बसपा इस लड़ाई से अभी तक बाहर ही है। जैसे जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे आनंद सेन यादव का चुनाव मजबूत होता जा रहा है। आनंद सेन के इस मजबूती के पीछे बाबू मित्रसेन यादव का वजूद भी कहा जा सकता है। बाबू जी के प्रति लोगों का प्यार समय के साथ और भी मजबूत होता गया जिसका प्रमाण रुदौली वासियों का बाबू जी के पुत्र आनंद सेन यादव के प्रति देखने को मिल रहा है। बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर का रुदौली की प्रति लगाव इसी से लगाया जा सकता है। हाजी फिरोज खान गब्बर रुदौली से सपा प्रत्याशी आनंद सेन यादव के कार्यालय उद्घाटन में पहुंचे तो लोगों ने गब्बर को हाथों हाथ लिया। गब्बर के प्रति लोगों का प्यार देखते ही बन रहा था। हाजी फिरोज खान गब्बर जैसे ही रुदौली के गलियों में आनंद सेन यादव को लेकर निकले तो लोगों ने समाजवादियों के ऊपर पुष्प वर्षा करते जहां जहां आनंद सेन यादव व गब्बर का अभिनन्दन भी किया। रुदौली की जनता ने सपा के प्रत्याशी आनंद सेन यादव के लिए दिलो के द्धार खोल दिये। बाबू मित्रसेन यादव के लोग एक बार फिर मजबूती के साथ आनंद सेन यादव की ताकत बन खड़े हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें