Wednesday 19th of August 2026

ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस पर रायगंज स्थित स्वामी नारायण मंदिर में भगवान राधाकृष्ण व स्वामी नारायण का विशेष श्रृंगार,दर्शन को उमड़े

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजय दास के नेतृत्व व श्रृंगी ऋषि आश्रम

रंग महल में झूले पर विराजे अवधविहारी-विहारिणी को पुष्पों एवं पुष्पलड़ियों से इस कदर आच्छादित किया गया कि फूल-बंगला बन गया

23वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में दिगंबर अखाड़ा में श्रद्धा, स्मृति और भक्ति का त्रिवेणी संगम हुआ

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर हनुमानगढ़ी और नंदिनी नगर तक जगह-जगह हुआ अभिनंदन, संतों, जनप्रतिनिधियों

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: होली में दिखा गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल, महंत बृजमोहन दास ने समाजसेवी सुल्तान अंसारी को रंग लगाकर दिया होली की बधाई

बमबम यादव

Sun, Mar 20, 2022

होली पर चहुंओर गूंजा कबीरा सारा रारा

डीजे पर थिरके युवा, संतों ने मंदिरों में खेली होली

हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास के नेतृत्व में नागा साधुओं ने खेली जबरदस्त होली

प्रशासनिक अधिकारियों पर भी चढ़ा होली का रंग

अयोध्या। होली का पवित्र त्योहार पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हर ओर डीजे की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। कबीरा सारा रारा रा की गूंज चहुंओर सुनाई दी। मंदिरों में साधु संतो ने भी होली खेली तो प्रशासनिक अफसरों पर भी होली का रंग चटख रहा। शांतिपूर्ण होली संपन्न होने पर अफसरों ने राहत की सांस ली।

गुरुवार की रात होलिका जलते ही जनपद में हर्षोउल्लास की लहर दौड़ पड़ी। शुक्रवार की सुबह से ही रंगों का पर्व पूरे रंगत से शुरू हुआ। चौराहों पर डीजे की धुन में युवाओं ने कपड़ा फाड़ होली खेली। सड़कें पूरी रंग गई थीं। साधु-संतों ने भी मंदिरों ने जाकर अबीर-गुलाल उड़ाए। प्रशासनिक अधिकारियों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस बार होली पर कोरोना का साया नहीं रहा, जिसके चलते लोग जमकर होली खेलते नजर आए। लोग सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाते दिखे। हर उम्र के लोगों में होली की खुमारी देखी गई। बच्चे, बूढ़े, जवान व महिलाओं की टोलियां रंग खेलती नजर आई। चौक, रिकाबगंज, नाका, देवकाली, रीडगंज, साहबगंज में युवा डीजे की धुन व फव्वारे में रंग खेलते नजर आए। इस दौरान रंग बरसे भीगे चुनर वाली, होली खेले रघुवीरा अवध में, होलिया में उड़े रे गुलाल सहित कई गीतों पर युवाओं ने जमकर धमाल मचाया। इधर, मठ-मंदिरों में साधु-संतों ने भी मंदिरों में जाकर होली का त्योहार मनाया। साधु-संतों ने रंगों के अलावा फूलों से भी होली खेली।

हनुमानगढ़ी में विराजमान हनुमंत लला को अबीर गुलाल अर्पित किया गया। कनक भवन में कनक बिहारी सरकार को आंगन में विराजमान कर उनके साथ भक्तों ने होली खेली अबीर गुलाल अर्पित किया। श्री राम जन्म भूमि में विराजमान रामलला को भी ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कराकर भव्य श्रृंगार किया गया। नवीन वस्त्र धारण कराकर अबीर गुलाल अर्पित किया गया। हनुमानगढ़ी में नागा साधुओं ने जोरदार होली खेली। संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने सभी को होली की बधाई दी।पुजारी हेमंत दास के अगुवाई में  नागाओं ने खेली होली। इस मौके पर महंत रामप्रसाद दास,महंत अजीत दास, अंकित दास, कृष्ण कांत दास, अभय दास, अभिषेक दास, शिवम जी आदि मौजूद रहें। तो वही रामनगरी के चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल। समाजसेवी सुल्तान अंसारी को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

श्री राम जन्म भूमि के पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भगवान राम लला को विभिन्न प्रकार के पकवानों का भोग भी लगाया गया। वहीं दशरथ महल, श्री राम वल्लभा कुंज, मणिराम दास जी की छावनी, नाका हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों में भक्त अपने आराध्य के साथ होली खेलकर निहाल हो उठे। दोपहर बाद राम की पैड़ी पर लोगों की भारी भड़ी उमड़ पड़ी, लोगों ने होली खेलने के बाद राम की पैड़ी में घंटों तक स्नान किया। वहीं जिलाधिकारी नितीश कुमार व एसएसपी शैलेश पांडे ने अपने मातहतों के साथ होली खेली। दोपहर में दो बजे तक रंग चला। इसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हो गया। शाम के समय लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर होली की बधाइयां दी। इधर, राजनेताओं के घरों पर भी लोग पहुंचे और उन्हें बधाइयां दी। सपा नेता व पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे पवन के घर हजारों की संख्या में समर्थकों ने पहुंचकर बधाई दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें