Tuesday 13th of October 2026

ब्रेकिंग

पंचम दिवस पर श्रीराम कलेवा का हुआ सजीव मंचन, संत-महंतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में राममय हुआ परिसर

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

:

बमबम यादव

Fri, Jan 7, 2022

खब्बू तिवारी को षड्यंत्र के तहत पद से अपदस्थ किया गया: राजन

चर्चित समाजसेवी राजन पांडे उतरे
खब्बू तिवारी के समर्थन में, कहा तिवारी जी के साथ न्याय नहीं हुआ तो होगा एक बड़ा आंदोलन

अयोध्या। अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा से अपना दल के विधायक खब्बू तिवारी को जिस तरह से षड्यंत्र के तहत पद से अपदस्थ किया गया है यह बहुत निंदनीय और गलत है क्योंकि अदालत द्वारा दोहरा चरित्र अपनाया गया है। उक्त बातें जिले के चर्चित समाजसेवी राजन पांडे ने कही। राजन पाण्डेय ने कहा कि इस बात को मै समझ सकता हूं क्योंकि जब मेरे ऊपर हमला हुआ था जिसमें मुझे 11 गोलियां लगी थी उस मामले में अदालत द्वारा इसी तरह मुझे भरोसे में लेकर अपराधियों को अधिकतम सजा 4 साल दी गई जबकि ऐसे मामलों में न्यूनतम सजा 7 वर्ष होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह कोर्ट का यह अपमान हुआ तथा न्यायाधीश के पूर्वाग्रह प्रतीत होता है। समाजसेवी राजन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में इतनी जल्दी किसी विधायक की विधानसभा सदस्यता नहीं रद्द की गई जहां अनेक मामलों में दो-दो साल तक सदस्यता बरकरार रहती है। समाजसेवी राजन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि आप परिवार के मुखिया हो परिवार में सभी को बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए कोई अपना या पराया नहीं होता है सभी जाति का समान नजर से देखा जाना चाहिए। समाजसेवी राजन पाण्डेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को अवगत कराया है कि इन्द्रप्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के साथ न्याय नहीं होता है तो फैजाबाद सहित आसपास के कई जिलों में भारतीय जनता पार्टी को इतना बड़ा नुकसान होगा जिसकी उसे कल्पना नहीं होगी।राजन ने कहा कि उन्होंने अयोध्या जनपद में घूम कर तथा विभिन्न जगहों पर बैठक करके यह आकलन कर लिया है की खब्बू तिवारी के साथ हो रहे दोहरे व्यवहार के कारण भाजपा का एक बड़ा वोट बैंक भाजपा से दूर जाता प्रतीत हो रहा है इसलिए मेरा निवेदन है कि खब्बू तिवारी और उनके परिवार के साथ न्याय किया जाए।समाजसेवी राजन ने कहा कि जिस प्रकार राम मंदिर के मुद्दे पर अदालत द्वारा फैसला सुनाया गया लेकिन उसका पूरा श्रेय भाजपा सरकार ने लिया है। सरकार के कहने पर ही अदालत ने यह निर्णय सुनाया उसी प्रकार खब्बू तिवारी के मामले में भी भाजपा सरकार को बढ़-चढ़कर उनके हक की लड़ाई लड़ना चाहिए।समाजसेवी राजन के कुमारगंज स्थित आवास पर हुई बैठक में राजन ने कहा यदि बड़े भाई खब्बू तिवारी के साथ न्याय नहीं हुआ तो अयोध्या जिले में एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। इस बैठक में जनपद के लगभग सैकड़ों सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें