Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: भोजपुरी फिल्म नालायक, छोटकी दुल्हिन व वसीयत का एक साथ मुहूर्त

बमबम यादव

Sat, Mar 18, 2023

संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने किया मुहूर्त

हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना के बाद तीनों फिल्मों का हुआ भव्य मुहूर्त

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तीन भोजपुरी फिल्मों का भव्य मुहूर्त किया गया जिसमें नालायक ,छोटकी  दुल्हिन और वसीयत है । इस शुभ अवसर पर हनुमानगढ़ी के संकट मोचन सेना अध्यक्ष महंत संजयदास महाराज ने भोजपुरी फिल्म नालायक, छोटकी दुल्हिन व वसीयत का एक साथ मुहूर्त  पूजन के साथ किया। महंत संजयदास ने फिल्म की सफलता हेतु अपना शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। इस मौके पर वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास, शिवम जी आदि लोग मौजूद रहे। यह फिल्म पंडित ब्रदर्स फिल्म्स एमएस फिल्म एंटरटेनमेंट,एवं रंजीत सिंह इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही है। इन फिल्मों के निर्माता जनार्दन पांडे बबलू पंडित एवं महेश सिंह है। इन फिल्मों में नालायक फिल्म में भोजपुरी सुपरस्टार गुंजन सिंह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे तथा उनके साथ नायिका की कास्टिंग होना बाकी है इस फिल्म का लेखन और निर्देशन गौरव पटेल गुड्डू कर रहे हैं। म्यूजिक डायरेक्टर आर्या शर्मा छायांकन डीके शर्मा ,फाइट मास्टर दिनेश यादव है। इस फिल्म के कार्यकारी निर्माता विनय प्रकाश तिवारी एवं ओमप्रकाश सिंह हैं प्रोडक्शन कंट्रोलर रितेश पांडे व राकेश कुमार और पी आर ओ अरविंद मौर्य है। वहीं दूसरी फिल्म छोटकी दुल्हिन की बात करें तो उसके लेखक प्रकाश तिवारी निर्देशक गौरव पटेल गुड्डू तथा तीसरी फिल्म वसीयत  है। प्रेस वार्ता के दौरान जनार्दन पांडे बबलू पंडित तथा महेश सिंह द्वारा बताया गया कि कलाकारों और टेक्नीशियन का चयन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें कुछ कलाकार फाइनल कर लिए गए हैं जैसे कि अनूप अरोड़ा, संतोष श्रीवास्तव, संजय वर्मा, संजीव मिश्रा,रजनीश पाठक, संजू सोलंकी, आरके गोस्वामी, सी पी भट्ट, धामा वर्मा, जनार्दन पांडे बबलू पंडित, डॉ बीएम राय, महिमा गुप्ता, कृष्णा यादव, विवेक पांडे, प्रिया वर्मा, विद्या सिंह, पूजा तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, मनोज सिंह चौहान, रतन कालिया, चिंटू सागर, बृज मोहन तिवारी, गणेश सिंह,शिव शंकर यादव, इंद्रेश त्रिपाठी,  डाली गुप्ता, अंजली भारती, सतीश कुमार, सोनू पांडे, , मोनिका मिश्रा और अशोक कुशवाहा है। उन्होंने बताया कि बाकी कुछ मुख्य कलाकारों टेक्नीशियन का चयन होते आपको सूचना दी जाएगी इस  फिल्म की प्री- प्रोडक्शन की प्रक्रिया लगभग लगभग पूरी कर ली गई है और बहुत ही जल्द फिल्म का फिल्मांकन किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें