Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या विजन के कार्यो की प्रत्येक सप्ताह हो समीक्षा समीक्षा : सीएम

बमबम यादव

Sun, Nov 27, 2022

अयोध्या के विकास पर पूरे देश की नजर, इसके विकास को एक मॉडल के रूप में करें प्रस्तुत


सीएम ने की अयोध्या विजन 2047 के कार्यो की समीक्षा


अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन 2047 के कार्यो की समीक्षा की गयी। अयोध्या में वर्तमान में 260 परियोजनायें चल रही है जो लगभग 30 हजार करोड़ की है, इसमें 35 कार्यकारी विभाग है। इस योजनाओं के आधार पर अयोध्या को विश्व स्तरीय नगर बनाने के लिए सभी विभागों से गुणवत्ता के साथ समयबद्वता के साथ और विशेष रूचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के बहुआयामी विकास के लिए स्वच्छ अयोध्या, आयुष्मान अयोध्या, भावात्मक अयोध्या, सुरम्य अयोध्या, सुगम्य अयोध्या, आधुनिक अयोध्या एवं सक्षम अयोध्या एवं सांस्कृतिक अयोध्या के रूप में समन्वित विकास करने हेतु निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग, आवास विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, ऊर्जा विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर विकास, नियोजन, सिंचाई, एयरपोर्ट अर्थारिटी, परिवहन आदि विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़कों एवं ओवरब्रिज के जो निर्माण सम्बंधी समस्यायें है उसको तत्काल हल करें और प्रोजेक्ट बनाते समय वास्तविक आवश्यकता एवं आगणन के आधार पर प्रोजेक्ट बनाये जाये।
सहादतगंज और नयाघाट मार्ग रामपथ मार्ग के विलम्ब के कार्यो पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आड़े लेते हुये कहा कि जिसमें दुकान आदि का सर्वे हो चुका है तो फिर उनके मुआवजे और उससे सम्बंधित जमीनों का बैनामा क्यों नही किया जा रहा है इस पर तेजी से कार्य करें तथा अगले महीने के अंत तक इस कार्य में तेजी दिखनी चाहिए। अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। पैसा के बावजूद कार्यो में तेजी न होना यह मुख्य लापरवाही की ओर इंगित करता है। अयोध्या की तरफ पूरा देश देख रहा है यदि भूमि अधिग्रहण आदि की कार्यवाहियों अवशेष हो एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य में बाधा हो तो उसको तत्काल दूर करते हुये कार्यो को तेजी से लाया जाय। विभागीय अधिकारियों की अकर्मयता, उदासीनता ठीक नही है। मैं लगातार 3 वर्ष से इन कार्यो को करने के लिए कह रहा हूं तथा इसकी समीक्षा भी हो रही है। नोडल अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करें तथा मुख्य मार्ग सहादतगंज से लेकर नयाघाट मार्ग तक 1100 बैनामे होने है जिसमें मात्र 55 बैनामा होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसको उच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करें कार्य में शिथिलता होने पर इसकी जवाबदेही भी तय की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के कार्यो की समीक्षा में कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के रहने के लिए बैरक, आवासीय परिसर डेवलप किया जाय तथा एक सीसी कैमरायुक्त सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये विशेष कन्ट्रोल रूम बनाया जाय। रामजन्मभूमि मंदिर के लिए सुरक्षा वाहिनी गठित की गयी है उसके लिए भी आवश्यक कार्यवाहियां स्थानीय स्तर पर किया जाय तथा इसके साथ राम जन्मभूमि सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता मानते हुये एक व्यापक आधार वाली कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाय। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि सेवा न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठकर उनसे विचार विर्मश कर आवश्यकतानुसार रामजन्मभूमि क्षेत्र के पास सुरक्षा की दृष्टि से तथा आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से सीवर, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाय।  बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री  जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता,  रामचन्द्र यादव, डा. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, एमएलसी  हरिओम पांडेय आदि उपस्थित रहे।  शासन के मुख्य सचिव  दुर्गाशंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक  देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव नियोजन, आयुक्त आवास, अयोध्या मण्डल के आयुक्त गौरव दयाल, डीआई अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, नगर आयुक्त  विशाल सिंह सहित आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें