Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जिले में आज होगा आगमन

बमबम यादव

Tue, Dec 13, 2022

यात्रा का जगह-जगह स्वागत करेंगे कांग्रेसी

अयोध्या। कुशीनगर से चलकर अयोध्या के बीकापुर आने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी बैठक कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा संचालन प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने किया। अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में निकाली जा रही  भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी भी सम्मिलित होंगे। जिला अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने कहा यात्रा के मार्ग को जगह-जगह झंडे और झालरों से सजाया जाएगा विभिन्न पदाधिकारी विभिन्न विभिन्न जगहों पर यात्रा का स्वागत करेंगे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने उक्त जानकारी देते हुए बताया श्री खबरी के अयोध्या जनपद के प्रथम आगमन पर जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया जाएगा जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई है और विभिन्न पदाधिकारियों को स्वागत हेतु जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कुशीनगर से चलकर अयोध्या जनपद को आ रही भारत जोड़ो यात्रा 14 दिसंबर रात को गोसाईगंज पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम के पश्चात 15 दिसंबर को प्रातः 8ः30 बजे बीकापुर कोतवाली के सामने से  प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजलाल खबरी तथा प्रांतीय अध्यक्ष विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में  यात्रा शुरू होकर भरतकुंड, मसौधा, नाका ,फतेहगंज से होकर देवकाली तक जाएगी जहां इस यात्रा का समापन होगा।  जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री भी मौजूद रहेंगे। जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने समस्त जिला एवं महानगर पदाधिकारियों, पार्षद तथा सभासद के दावेदारों को 15 दिसंबर को प्रातः 8ः30 बजे बीकापुर कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया है।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, पीसीसी सदस्य आरिफ आबदी, निकाय चुनाव के जिला संयोजक शैलेंद्र मणि पांडे ,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह ,रामेंद्र त्रिपाठी ,प्रवीण श्रीवास्तव ,राम बहादुर सिंह, फ्लावर नकवी ,श्री प्रकाश जयसवाल, चंचल सोनकर, रोहित यादव ,द्वारिका पांडे आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें