Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: अयोध्या रेलवे स्टेशन में बनेगा देश का सबसे बड़ा एयर कानकोर्स : लल्लू सिंह

बमबम यादव

Thu, Dec 1, 2022

रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धन में की गयी वृद्धि

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह के प्रयासों की बदौलत अयोध्या रेलवे स्टेशन देश के सबसे अच्छे रेलवे स्टेशन में परिवर्तित होने की ओर अग्रसर है। रेलवे स्टेशन निर्माण के प्रथम फेज के लिए आवंटित धन में वृद्धि की गयी है। पहले यह 100 करोड़ उसके बाद 131 करोड़ अब इसे बढ़ाकर 240 करोड़ कर दिया गया है। द्वितीय फेज के लिए 350 करोड़ की स्वीकृति हेतु रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे जल्द स्वीकृति मिल जायेगी। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि अयोध्या रेलवे स्टेशन में देश का सबसे बड़ा एयर कानकोर्स बनेगा। यह प्लेटफार्म 1 से 5 तक को जोड़ेगा। इसके उपर कवर्ड रुफ बनेगा। यह एयरकानकोर्स 128 ग 63 मीटर का होगा।  इसके साथ में 12 एक्सीलेटर व 6 लिफ्ट लगायी जायेगी। अभी प्लेटफार्म 1, 2 व 3 का निर्माण हो गया है। इसे 5 व 6 तक बढ़ाया जायेगा। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के विकास हेतु 360 करोड़ का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा गया है। रामघाट हाल्ट पर यात्री सुविधओं का विकास किया जा रहा है। बाराबंकी अयोध्या अम्बेडकरनगर रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण पर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। जिसमें 31 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित समय में पूरा कर लिया जायेगा।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मागदर्शन में व रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव के नेतृत्व में अयोध्या आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मुहैया करने के लिए भारतीय रेलवे ने योजनाओं पर यु़द्ध स्तर पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। रामनगरी अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के लिए हम कटिबद्ध है। रेलवे विभाग में एक बड़ा रोल निभा रहा है। अयोध्या रेलवे स्टेशन पर उतरते ही तीर्थयात्रियों को यहां की प्रथम विकसित छवि का दर्शन होगा। अयोध्या को रेलवे के माध्यम से विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को अयोध्या के संतो व कोटि कोटि रामभक्तों की ओर से धन्यवाद।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें