Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: मार्गों के चौड़ीकरण की प्रगति का डीएम ने लिया जायजा

बमबम यादव

Tue, Dec 13, 2022

भूमि के बैनामें व उससे संबंधित कार्यों की ली जानकारी

अयोध्या। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण व अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं/पर्यटकों की संख्या में निरंतर हो रही भारी वृद्धि के दृष्टिगत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को आवागमन की बेहतर से बेहतर सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के दृष्टिगत श्री राम जन्मभूमि मंदिर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण संबंधी के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने रामपथ (सहादतगंज से नया घाट तक) के  चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य से प्रभावित दुकानदारों/भू-स्वामियों से राम जानकी मंदिर साहबगंज में चल रहे भूमि के बैनामें व उससे संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने रामपथ चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण से प्रभावित भू-स्वामियों/दुकानदारों से सहमति, भूमि बैनामें, पुर्नवास सहायता व ध्वस्तीकरण के कार्यो में लगी समस्त (10 टीमों) को और तेजी लाने के निर्देश हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने उक्त कार्यों में तेजी लाने हेतु आवश्यकतानुसार और कर्मचारियों को लगाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समस्त टीमें व संबंधित विभाग आपस में समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावित दुकानदारों व भू-स्वामियों से विनम्रता के साथ समन्वय कर सहमति प्राप्त कर पथ चौड़ीकरण संबंधी कार्यों में और तेजी लायें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें