Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रोजगार को बेरोजगार कर रही भाजपा सरकार : डा अनुराग

बमबम यादव

Sat, Mar 18, 2023

कहा, अहंकार ज्यादा दिन नहीं चलता, जनता ने चुना है और जनता हटा भी सकती है

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष मशहूर डेंटल सर्जन डा अनुराग आनंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार उत्तर प्रदेश में रोजगारों को कर रही है बेरोजगार। विद्युत विभाग में चल रहे हड़ताल को सुलझाने के बजाय सरकार उसे उलझा रही है और संविदा में जितने भी कर्मचारी प्रदेश में हैं सबको हटाने का अल्टीमेटम दे रखी है। नवयुवक पढ़ लिखकर सडक़ पर घूम रहे हैं। कहीं नौकरी मिल भी नहीं रही है। अभी कल डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में शिक्षकों को छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल मिला है। क्या उम्मीद किया जाय कि इन छात्र-छात्राओं को रोजगार मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शीघ्र समाप्त हो। लोग पानी के लिये तरस रहे हैं। आने वाले दिनों में नवरात्र शुरू होने वाला है। मठ-मंदिरों एवं घरों में पूजा-पाठ होगा, साथ ही साथ पवित्र रमजान का महीना भी आ रहा है। बच्चों की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इन सबको देखते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार तत्काल बिजली कर्मचारियों की मांगे मान ले और आपूर्ति को दुरुस्त करे। उन्होंने कहा कि किसी भी चीज का अहंकार ज्यादा दिन नहीं चलता है। जनता ने चुना है और जनता हटा भी सकती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें