Thursday 21st of May 2026

ब्रेकिंग

रिश्तों और निवेश को लेकर उठे कई सवाल कारोबारी तनाव, साझेदारी विवाद और मानसिक दबाव की चर्चाओं के बीच निष्पक्ष जांच की

ज्येष्ठ के दूसरे मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आईएमए की आड़ में बदनाम अस्पताल संचालक ने ओढ़ी ईमानदारी की चादर, सोशल मीडिया से पोस्ट गायब होते ही तेज हुई चर्चाएं

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर भक्तों की सेवा में जुटे महंत संजय दास ने ORS व जूस का वितरण; श्रद्धा और भक्ति से सराबोर दिखी

बंगाल ने पहली बार खुलकर ली सांस, श्रेय अमित शाह को: बृजभूषण शरण सिंह

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अभद्र टिप्पणी पर जताया आक्रोश

बमबम यादव

Sat, Dec 17, 2022

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो का जलाया पुतला


अयोध्या। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टों द्वारा भारत के प्रधानमंत्री पर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर अयोध्या में आक्रोश देखा गया। जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण तक भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिलावल भुट्टों का पुतला दहन किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। रिकाबगंज चौराहे पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिंह, अशोका द्विवेदी, स्मृता तिवारी, अशोक तिवारी, रामकुमार सिंह राजू, शैलेन्द्र कोरी, आकाश मणि त्रिपाठी, अनूप सिंह रानू, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, अभय सिंह जनौरा, सार्थक तिवारी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रोडवेज पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर इन्द्रभान सिंह, अवधेश पाण्डेय बादल, सुनील तिवारी शास्त्री, अभय सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह डिम्पल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें