Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: खूब सजा जानकी महल ट्रस्ट सीता जी के हुए प्रभु श्रीराम

बमबम यादव

Tue, Nov 29, 2022

जमकर थिरके भक्त, भगवान की बारात का दर्शन पाने को आतुर दिखे लोग

अयोध्या। जानकी महल का रामविवाह बहुत ही बेजोड़ रहा। पूरे जानकी महल में उत्साह है। उमंग है। मेले जैसा माहौल है। आकाश से पुष्प वर्षा हो रही है। महिलाएं मंगल गीत गा रही हैं। गीतों की आवाज से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा है। यहां के अयोध्या के गलियां जहां भगवान राम की बारात जिस ओर जा रही थी उस ओर हजारों श्रद्धालुओं के बीच माता सीता व प्रभु राम का स्वयंवर हुआ। विवाह पंचमी के अवसर पर जानकी महल से डोला यात्रा निकली और हंसी-ठिठोली के बीच स्वयंवर संपन्न हुआ। इस मौके पर भारत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।
‘आज मिथिला नगरिया निहाल सखियां, चारों दूल्हा में ई बड़का कमाल सखिया। माथे मढ़ि मोतिया.. कुंडल सोहे मथिया...’। विवाह पंचमी महोत्सव पर सोमवार को जानकी महल के प्रधान मंदिर परिसर सहित पूरा अयोध्या धाम विवाह गीतों से सराबोर हो रहा हैं। मिथिला विधि-विधान से स्वयंवर हुआ। इस दौरान सीता जी की सखियों ने हंसी-ठिठोली की। सखियों ने ‘जयमाला पहनाओ श्री रघुवर कोमल कमल नयन को...’ गीत गाते हुए सीता से माला पहनाने की अपील की। प्रभु श्रीराम व सीता ने एक-दूसरे को माला पहनायी। बारात की अगुवाई ट्रस्टी आदित्य सुल्तानिया खुद कर रहे थे। एक एक चीजों पर नजर जमाये आदित्य कहते है कोई कमी न रह जाये बाराती के स्वागत में बारात जाने से लेकर देर रात तक विवाह की रस्में होने तक आदित्य बारातियों के आवाभगत में लगे रहें। विवाह महोत्सव में दिलीप सुल्तानिया, नीता सुल्तानिया, अरुण बाबू सहित पूरा जानकी महल परिवार लगा रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें