Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनारायण दास काे साैंपी गई रामजानकी मंदिर की महंती

बमबम यादव

Fri, Dec 16, 2022

अयोध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंतों ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चादर, तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान दी

श्रीरामजानकी मंदिर सेवा संस्थान में भगवान की अष्टयाम सेवा सहित होगी साधु संतो की सेवा: महंत रामनारायण दास

अयाेध्या। रामनगरी के लवकुशनगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर सेवा संस्थान का नया महंत रामनारायण दास महाराज काे बनाया गया। गुरूवार को मंदिर प्रांगण में एक महंताई समाराेह का आयोजन किया गया। समाराेह में अयोध्यानगरी के विशिष्ट संत-महंतों ने साधुशाही परंपरानुसार उन्हें कंठी, चादर, तिलक देकर महंती की मान्यता प्रदान किया। मंदिर के महंत व अध्यक्ष रहे दयाराम दास महाराज ने कहा कि वृद्धावस्था व स्वास्थ्य गड़बड़ हाेने के कारण वह आश्रम के महंत का दायित्व सुचार रूप से निर्वहन नही कर पा रहे थे। इस कारण उन्होंने अपने गुरूभाई रामनारायण दास काे मंदिर का सर्वराहकार महंत नियुक्त किया है। संताें ने उनकी महंत पद पर ताजपाेशी की है। अब से रामनारायण दास ही श्रीरामजानकी मंदिर सेवा संस्थान का कार्यभार संभालेंगे और ठाकुर जी की सेवा करेंगे। नये महंत रामनारायण दास महाराज ने कहा कि आज उन्हें श्रीरामजानकी मंदिर सेवा संस्थान की बागडोर साैंपी गई है। रामनगरी के संत-महंतों ने उनकाे इस आश्रम महंत नियुक्त किया है। अब से वही अपने बड़े गुरूभाई के मार्गदर्शन में यहां का कुशल संचालन करेंगे। महंत पद की गरिमा हमेशा अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। उनके द्वारा ऐसा काेई कार्य नही किया जायेगा, जिससे महंत पद की छवि धूमिल हाे। महंत पद की प्रतिष्ठा पर कभी आंच नही आने देंगे। सदैव पद की प्रतिष्ठा बनाकर चलेंगे। मंदिर का सर्वांगीण विकास करेंगे। आश्रम में गाै, संत, विद्यार्थी, अतिथि सेवा सुचार रूप से चलती रहेगी। नवनियुक्त महंत ने आए हुए संत-महंतों का स्वागत-सत्कार किया। महंताई समाराेह में मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, श्रीकरूणानिधान भवन महंत रामजी दास, श्रीरामवल्लभाकुंज अधिकारी राजकुमार दास, सरपंच रामकुमार दास, रामचरित मानस विद्यापीठ के महंत कमलादास रामायणी, लालसाहेब दरबार महंत रामनरेश शरण, महंत रामअवतार दास, कथावाचक भगवान शरण, पार्षद पुजारी रमेश दास, मिथिला बिहारी दास, दामाेदर दास, संतदास आदि संत-महंत उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें