Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या नगर निगम के पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने सीएम योगी के बयान पर दी चुनौती

विधायक ने अधिकारियों के साथ किया पैदल निरीक्षण, सफाई, बिजली और आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

भगवताचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला के चतुर्थ दिवस भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा रामलीला परिसर

सुल्तानपुर की बेटी अर्चना मिश्रा की भक्ति-संगीत में खास पहल, ‘मेरे महल अयोध्या’ भजन से मिली पहचान; काशी, मथुरा और उज्जैन

भगवदाचार्य स्मारक सदन की पौराणिक रामलीला में नगर दर्शन और फुलवारी लीला ने मोहा मन, संत-महंतों की उपस्थिति में भक्तिमय

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: कबड्डी के महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग विजयी

बमबम यादव

Wed, Nov 30, 2022

अवध विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ गुरुवार


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद द्वारा आयोजित अन्तरविभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग व बीटेक के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग 27 पॉइंट अर्जित कर विजयी रहा। वहीं बीटेक की टीम 19 पॉइंट पाकर दूसरे स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में आठ व महिला वर्ग में चार टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें शारीरिक शिक्षा विभाग 27 पॉइंट से विजयी रहा। वहीं कबड्डी पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता जारी है। दूसरी ओर की्रड़ा परिषद द्वारा आयोजित अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारम्भ 01 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे डॉ. भीमराव अम्बेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम ढाभा सेमर में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल द्वारा किया जायेगा। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद सचिव प्रो. आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अन्तर महाविद्यालयीय एथलेटिक्स पुरूष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता 01 दिसम्बर से प्रारम्भ होकर 03 दिसम्बर तक चलेगी। इसमें विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें