Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामराज्य दिग्विजय रथ यात्रा के संतों ने की रामकोट की परिक्रमा

बमबम यादव

Fri, Dec 2, 2022

राष्ट्र की एकता अखंडता के लिये रामलला से की प्रार्थना


अयोध्या। रामराज्य दिग्विजय यात्रा ने शुक्रवार को राम जन्मभूमि परिसर की परिक्रमा किया। विगत प़ांच अक्टूबर को श्री मणिराम दास की छावनी से प्रारंभ होकर 60 दिनों में भारत एवं नेपाल होकर महामंडलेश्वर श्रीशक्ति शांतानंद महर्षि के संयोजन में तीस नवंबर को  अयोध्या वापस पंहुची। यह ऐतिहासिक यात्रा में सम्मलित संत धर्माचार्यों व भक्तों ने एक दर्जन वाहन व रथ के साथ प्रातः रामकोट की परिक्रमा कर रामराज्य की पुनर्स्थापना और सामाजिक समन्वय के साथ ही राष्ट्र की एकता अखंडता के लिये रामलला से प्रार्थना की।  ज्ञातव्य हो के रल के प्रसिद्ध संत शक्ति शान्तानंद के मार्गदर्शन और संयोजन में  श्रीराम की दिग्विजय रथयात्रा संपूर्ण भारतवर्ष के सताइस राज्यों में सामाजिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता,समता को बल प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर प्रारंभ हुई थी।  शुक्रवार को मणिराम दास  छावनी के राम कथा मंडप परिसर से प्रातःरामकोट परिक्रमा के लिये प्रारंभ हुई यात्रा का नयाघाट, श्रृंग़ारहाट ,हनुमान गढी,बिड़ला धर्मशाला, टेढ़ीबाजार, असर्फी भवन ,मतगजेन्द्र,पोस्ट आफिस तिराहे पर स्थानीये रामभक्तों संत धर्माचार्यों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान यात्रा आयोजन समिति सदस्य शरद शर्मा, पार्षद पुजारी रमेश दास,नागा अर्जुन दास,भाजपा नेता गिरीशपति त्रिपाठी, छोटे पांडेय, डां सी बी सिंह,संत विमलकृष्ण दास,संत दिवाकराचार्य, दीपक शास्त्री,सुरेश स्वामी,प्रदिप्त जी, डां रमेन्द्र द्विवेदी, अनिरुद्ध तिवारी,महंत कृपालु महाराज आदि समलित हुऐ। यात्रा का समापन शनिवार को गीता जयंती  तीन दिसंबर को आयोजित यज्ञ के साथ होगा। इस दौरान अनेक संत धर्माचार्य संत महंत तथा राम भक्त उपस्थित रहेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें