: रामपथ पर व्यावसायिक भवन हल्के पीले व आवासीय भवन हल्के भूरे रंग के दिखेंगे
Fri, Dec 23, 2022
कॉमन बिल्डिंग कोड की कवायद शुरु, सामान्य भवन संहिता के तहत होगे रामपथ के भवन
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का समुचित विकास भी हो रहा है। उसके लेकर अयोध्या के भवनों को एक रंग में रंगने की भी कवायद अब शुरू हो गई है इसको लेकर बकायदा आदेश जारी किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि को जाने वाले रामपथ पर व्यावसायिक भवन हल्के पीले व आवासीय भवन हल्के भूरे रंग के दिखाई पड़ेंगे। मुखड़े के प्रस्तावित रंग की जानकारी मकान और दुकान मालिकों को दी जाने लगी है।
सहादतगंज से नयाघाट तक रामपथ के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। चौड़ीकरण के लिए जरूरत की जमीनों के बैनामे के साथ ही इन दिनों पूरे पथ के किनारे मकान और दुकान के मालिक चौड़ीकरण की जमीन से निर्माण हटा रहे हैं। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा। दुकान व मकान के आगे के हिस्से बनाने का काम भी जल्द शुरू हो जाएगा।
अयोध्या विकास प्राधिकरण की कोशिश है कि सामान्य भवन संहिता कॉमन बिल्डिंग कोड के तहत भवनों के अगले हिस्से के निर्माण के समय ही मुखड़े की डिजाइन व रंग का काम भी साथ ही हो जाए। भवनों के अगले हिस्से के निर्माण के बाद इसे कराने में दिक्कत होगी। इसीलिए मुखड़े के रंग को लेकर रामपथ पर एडीए के कर्मियों की टीम दुकान, मकान मालिकों से संपर्क करके उन्हें रंग की जानकारी दे रही है।
नियावां से साहबगंज तक संपर्क में लगे एडीए के अवर अभियंता आरएस वर्मा ने बताया कि रामपथ पर भवनों की डिजाइन व रंग एक होगा। डिजाइन पहले ही तय हो चुकी है। बताया कि रामपथ पर ज्यादातर भवन व्यावसायिक या आवासीय हैं, दोनों के लिए तय किए गए रंग की जानकारी दी जा रही है। साथ ही उनसे तय डिजाइन और रंग के अनुसार ही निर्माण के लिए कहा जा रहा है।
: लंगर चलाकर विस्थापित लोगों का पेट भर रहे समाजसेवी रिशु
Thu, Dec 22, 2022
रामनगरी में होने रहे तोड़फोड़ में लोगों के देवदूत के रुप में आये रिशु पाण्डेय
कई लोगों के पास न तो रहने का घर है और न ही भोजन पकाने की जगह
अयोध्या। धर्म नगरी अयोध्या को सरकार सूरत बदलने का दावा कर रही है। रामपथ सड़क का चौड़ीकरण भी शुरू हो गया है, लेकिन इसकी जद में ऐसे कई लोग आ गए हैं, जो आज दूसरों के आश्रित हो गए हैं। एक हजार से अधिक व्यापारियों की दुकान चली गई। बड़ी संख्या में लोगों को मुआवजा नहीं मिला। इस बीच तुलसी उद्यान से लेकर छोटी देवकाली के मुख्य मार्ग पर कई ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनकी दुकान व आवास दोनों चला गया, ये दुकान में स्वजनों के साथ रहते थे। ये आसमान के नीचे टेंट में समय काट रहे हैं। इन सभी के लिए भाजपा नेता रिशु पांडेय देवदूत बन गए हैं। उन्होंने सभी के लिए लंगर का संचालन शुरू कर दिया है। इसमें सुबह की चाय, दोपहर व शाम का भोजन बन रहा है। लंगर में आकर बड़ी संख्या में युवक, युवतियों व बुजुर्ग भोजन कर रहे हैं।
युवा नेता सैंकी ने बताया कि नित्य पूड़ी, सब्जी व सोमवार को कढ़ी चावल का वितरण हो रहा है। दुकान के साथ आवास गंवाने वाली रेखा सोनी ने बताया कि मेरी दुकान के साथ रोजी चली गई। रहने का ठिकाना नहीं है। ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां धन्यवाद देता हूँ। भोजन पकाकर स्वजनों का पेट भर सकूं। रेखा के पति स्वर्गवासी हो गए हैं। उनको अभी मुआवजा नहीं मिला। रिशु का कहना है कि जिन लोगों के साथ मेरा बचपन का रिश्ता है, उनके लिए मैं कोई एहसान नहीं कर रहा। उनका मेरा उपर अधिकार है। परेशान लोगों को दो वक्त की रोटी खिला पा रहा हूं, इसके लिए भगवान का आभार प्रकट कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के काम आना ही जिंदगी है। किसी की मदद हो सके बस यही सोच है।
: पठान के विरोध में उतरे संत, शाहरुख खान का पाेस्टर जलाकर उसे पैराें से राैंदा
Tue, Dec 20, 2022
जगद्गुरु परमहंस आचार्य की चेतावनी,यह फिल्म किसी भी थियेटर नही दिखाई जायेगी, यदि दिखाई गई ताे उस सिनेमा हाल काे हम लाेग फूंक देंगे
कहा, अब सनातन धर्म का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नही करेगा
अयाेध्या। रामनगरी में पठान फिल्म का विराेध थमने का नाम नही ले रहा है। साेमवार काे तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरू परमहंस आचार्य ने अपने रामघाट स्थित आश्रम पर साधु-संतों संग फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान का पाेस्टर जलाकर उसे अपने पैराें से राैंदा। साथ ही साथ लाेगाें से अपील किया कि देश के जिस भी सिनेमा हाल में पठान फिल्म लगे। उस सिनेमा हाल काे बिल्कुल फूंक दाे। यह फिल्म किसी भी थियेटर नही दिखाई जायेगी। यदि दिखाई गई ताे उस सिनेमा हाल काे हम लाेग फूंक देंगे। अब सनातन धर्म का अपमान हिंदुस्तान बर्दाश्त नही करेगा। परमहंस आचार्य ने कहा कि पठान फिल्म में हमारे भगवा रंग का अपमान किया गया है। इसकाे लेकर हम हिंदू सनातन धर्मावलंबी लगातार विराेध कर रहे हैं। इसके विरोध में हम साधु-संतों ने पठान फिल्म के मुख्य कलाकार शाहरुख खान का पाेस्टर जलाया है। साथ ही मैं उसे खाेज रहा हूं। जिस दिन फिल्म जेहादी शाहरूख खान मुझे मिल गया। ताे मैं उसे जिंदा जला दूंगा। अगर कोई वीर सनातनी हिंदू ने शाहरुख खान को जलाने का साहस किया। ताे उसका मुकदमा मैं स्वयं लड़ूगा। जगद्गुरू ने कहा मेरी लाेगाें से अपील है कि यदि पठान फिल्म की तरह काेई फिल्म या वेब सीरीज बन रही है, जिसमें सनातन धर्म का अपमान किया गया हाे। ताे उस फिल्म का पूर्ण रूप बहिष्कार व बायकाट हाेना चाहिए। मैं ताे कहता हूं कि किसी में दम नही है। वह मुहम्मद साहब पर काेई टिप्पणी करके बता दे। या पैगंबर मोहम्मद पर काेई फिल्म व वेब सीरीज बना दे। शाहरुख खान ताे इस्लाम धर्म से आते हैं। वही अपने पैगंबर माेहम्मद पर टिप्पणी या फिल्म बनाकर दिखा दें। लेकिन उनमें भी दम नही है। सिर्फ और सिर्फ सनातन धर्म का अपमान करके पैसा कमाने का जरिया अपनाए हुए हैं। मेरा उन लाेगाें काे खुला चैलेंज है। अगर सनातन धर्म का अपमान कराेगे। ताे तुम्हें सजाए माैत देने के लिए हम सब तैयार हैं। हमारे प्रभु श्रीराम, भगवान कृष्ण, हनुमान और भगवान शिव प्रलयंकर ने राक्षसों का वध किया था। अब साधु-संत सनातन धर्म विराेधी जेहादियों का वध करने के लिए तैयार हैं। यदि पठान फिल्म काे नही राेका गया। ताे निश्चित रूप से इन जेहादियों का वध हम लाेगाें के हाथों हाेगा।