Sunday 11th of October 2026

ब्रेकिंग

रामनगरी में गरबा का महाधमाका! अयोध्या में सजेगी डांडिया की सबसे रंगीन शाम, गुजरात के गरबा और मुंबई की DJ का दिखेगा जलवा!

पौराणिक रामलीला के दूसरे दिन हुआ प्रभु श्रीराम के जन्म और मुनि आगमन का भावपूर्ण मंचन, संत-महंतों की मौजूदगी में गूंजे जय

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: शासन ही नही पुलिस की भी प्राथमिकता में है अयोध्या : पीयूष मोर्डिया

बमबम यादव

Sat, Mar 18, 2023

कहा-अयोध्या में जल्द होगी एसपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल की तैनाती

अयोध्या। शनिवार को अयोध्या पहुंचे अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन पीयूष मोर्डिया ने कहा कि अयोध्या शासन ही नहीं पुलिस की भी प्राथमिकता में है। हमारी प्राथमिकता केवल राम मंदिर और आसपास तथा रामनगरी ही नहीं बल्कि पूरा जनपद है। वैश्विक पटल पर चर्चित इस नगरी और जिले की हर छोटी बड़ी घटना की चर्चा दूर तक होती है। इसलिए छोटी बड़ी सभी घटनाओं व व्यवस्थाओं को लेकर पुलिस संवेदनशील और सतर्क रहे, इसीलिए शासन की ओर से जिले में उत्कृष्ट व कुशल अधिकारियों की तैनाती की गई है। आईजी प्रवीण कुमार और डीआईजी/एसएसपी मुनिराज जी का लंबा अनुभव और कार्य कुशलता है। उन्होंने बताया कि व्यवस्था के मद्देनजर जिले में एसपी ट्रैफिक और एसपी प्रोटोकॉल की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है।
मुख्यमंत्री के आगमन और आगामी चैत्र रामनवमी मेला तथा अन्य पर्व की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एडीजी जोन शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता अपनी फरियाद लेकर आने वाले हर फरियादी को संबल प्रदान करना तथा उसकी समस्याओं का निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ निवारण करना है।  रामनवमी मेले को लेकर अयोध्या में चल रहे निर्माण और विकास कार्य के मद्देनजर अतिरिक्त एहतियाती इंतजाम किए जा रहे हैं। खोदे हुए सड़कों पर सघन बैरिकेटिंग कराई जाएगी। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए शासन स्तर पर भी अतिरिक्त फोर्स का आवंटन किया जा रहा है।  एडीजी जोन ने बताया कि उनका सौभाग्य है कि आईपीएस से प्रोन्नत मिलने के बाद डीआईजी के रूप में, 5 अगस्त को पीएम के मंदिर शिलान्यास के दौरान सेवा कर अवसर मिला। बीएसएफ से वापस आने के बाद एक बार फिर इस क्षेत्र में सेवा कर अवसर मिला है। इस दौरान आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराज जी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें