: अयोध्या विजन के कार्यो की प्रत्येक सप्ताह हो समीक्षा समीक्षा : सीएम
Sun, Nov 27, 2022
अयोध्या के विकास पर पूरे देश की नजर, इसके विकास को एक मॉडल के रूप में करें प्रस्तुत
सीएम ने की अयोध्या विजन 2047 के कार्यो की समीक्षा
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा आयुक्त सभागार में अयोध्या विजन 2047 के कार्यो की समीक्षा की गयी। अयोध्या में वर्तमान में 260 परियोजनायें चल रही है जो लगभग 30 हजार करोड़ की है, इसमें 35 कार्यकारी विभाग है। इस योजनाओं के आधार पर अयोध्या को विश्व स्तरीय नगर बनाने के लिए सभी विभागों से गुणवत्ता के साथ समयबद्वता के साथ और विशेष रूचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या के बहुआयामी विकास के लिए स्वच्छ अयोध्या, आयुष्मान अयोध्या, भावात्मक अयोध्या, सुरम्य अयोध्या, सुगम्य अयोध्या, आधुनिक अयोध्या एवं सक्षम अयोध्या एवं सांस्कृतिक अयोध्या के रूप में समन्वित विकास करने हेतु निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा लोक निर्माण विभाग, आवास विकास विभाग, चिकित्सा विभाग, ऊर्जा विभाग, संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर विकास, नियोजन, सिंचाई, एयरपोर्ट अर्थारिटी, परिवहन आदि विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़कों एवं ओवरब्रिज के जो निर्माण सम्बंधी समस्यायें है उसको तत्काल हल करें और प्रोजेक्ट बनाते समय वास्तविक आवश्यकता एवं आगणन के आधार पर प्रोजेक्ट बनाये जाये।
सहादतगंज और नयाघाट मार्ग रामपथ मार्ग के विलम्ब के कार्यो पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आड़े लेते हुये कहा कि जिसमें दुकान आदि का सर्वे हो चुका है तो फिर उनके मुआवजे और उससे सम्बंधित जमीनों का बैनामा क्यों नही किया जा रहा है इस पर तेजी से कार्य करें तथा अगले महीने के अंत तक इस कार्य में तेजी दिखनी चाहिए। अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। पैसा के बावजूद कार्यो में तेजी न होना यह मुख्य लापरवाही की ओर इंगित करता है। अयोध्या की तरफ पूरा देश देख रहा है यदि भूमि अधिग्रहण आदि की कार्यवाहियों अवशेष हो एवं मार्ग चौड़ीकरण कार्य में बाधा हो तो उसको तत्काल दूर करते हुये कार्यो को तेजी से लाया जाय। विभागीय अधिकारियों की अकर्मयता, उदासीनता ठीक नही है। मैं लगातार 3 वर्ष से इन कार्यो को करने के लिए कह रहा हूं तथा इसकी समीक्षा भी हो रही है। नोडल अधिकारी इसकी नियमित समीक्षा करें तथा मुख्य मार्ग सहादतगंज से लेकर नयाघाट मार्ग तक 1100 बैनामे होने है जिसमें मात्र 55 बैनामा होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की तथा कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसको उच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करें कार्य में शिथिलता होने पर इसकी जवाबदेही भी तय की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के कार्यो की समीक्षा में कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के रहने के लिए बैरक, आवासीय परिसर डेवलप किया जाय तथा एक सीसी कैमरायुक्त सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये विशेष कन्ट्रोल रूम बनाया जाय। रामजन्मभूमि मंदिर के लिए सुरक्षा वाहिनी गठित की गयी है उसके लिए भी आवश्यक कार्यवाहियां स्थानीय स्तर पर किया जाय तथा इसके साथ राम जन्मभूमि सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता मानते हुये एक व्यापक आधार वाली कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाय। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि सेवा न्यास के पदाधिकारियों के साथ बैठकर उनसे विचार विर्मश कर आवश्यकतानुसार रामजन्मभूमि क्षेत्र के पास सुरक्षा की दृष्टि से तथा आम जनमानस की सुरक्षा की दृष्टि से सीवर, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं के लिए आवश्यक कार्यवाही किया जाय। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा. अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, एमएलसी हरिओम पांडेय आदि उपस्थित रहे। शासन के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान, प्रमुख सचिव पर्यटन, प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव आवास, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग, प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव नियोजन, आयुक्त आवास, अयोध्या मण्डल के आयुक्त गौरव दयाल, डीआई अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
: सीएम योगी ने रामलला का किया दर्शन, देखा मन्दिर निर्माण
Sun, Nov 27, 2022
हनुमानगढ़ी में सीएम योगी ने गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास, निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमहंत मुरलीदास, महंत बलराम दास व वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास भेंट कर जाना हाल
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनारथ ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी व श्री रामलला का दर्शन पूजन किया तथा मंदिर निर्माण प्रगति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अयोध्या के मुख्य मंदिर को जोड़ने वाले मुख्य 3 पथ है। जिसमें रामपथ सहादतगंज से नयाघाट, भक्ति पथ अयोध्या मुख्य मार्ग से जन्मभूमि तक का मार्ग तथा जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से रामजन्मभूमि तक के मार्ग के निर्माण आदि कार्यो का अवलोकन किया तथा कहा कि जिस कार्य के लिए शासन से धन प्राप्त हो गये है उन कार्यो पर अधिकारियों को तेजी से कार्य करने की आवश्यकता है तथा इसमें अन्य विभागों के जहां समन्वय की आवश्यकता हो वहां शासन के प्रमुख अधिकारी तथा स्थानीय स्तर पर मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी समन्वय कर तेजी से कार्य करें।
: 41वें रामायण मेला का सीएम ने किया उद्घाटन
Sun, Nov 27, 2022
कहा, श्रीराम के आदर्शो पर चलने की सभी से आहवान करता हूं तथा अयोध्या के विकास में सभी से सहयोग की अपील करता हूं
अयोध्या। मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या के रामकथा पार्क में 41वें रामायण मेला का उद्घाटन किया गया, जिसमें अयोध्या के साधु-संतों में महंत नृत्यगोपाल दास, उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास , श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट न्यास के सभी सदस्यगण, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी राम दिनेशाचार्य, रसिक पीठाधीश्वर महंत जनमेजय शरण, महंत अवधेश दास,महंत बलराम दास, महंत सुरेश दास, महंत जयराम दास महाराज, मेला समिति के पदाधिकारी कमलेश जी, दीपक जी, आदि महात्मागण, मण्डल और जनपद के अधिकारीगण, अन्य मेला समिति से जुड़े पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। यह मेला 30 नवम्बर 2022 तक चलेगा इसमें सभी लोग आमंत्रित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत सराहनीय कदम है। मैं उक्त अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शो पर चलने की सभी से आहवान करता हूं तथा अयोध्या के विकास में सभी से सहयोग की अपील करता हूं।