Monday 24th of August 2026

ब्रेकिंग

बीके बहनों ने बड़े भक्तमाल मंदिर पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज को रक्षासूत्र बांधा और उनका आशीर्वाद लिया

दिगंबर जैन मंदिर में मनाया गया दीक्षा एवं प्रेरणा दिवस, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; 250 से अधिक ग्रंथों की रचना कर जैन

झूलनोत्सव मनोरंजन का उत्सव नहीं आध्यात्मिक आनंद का उत्सव: महंत अवधेश दास

हनुमानगढ़ी के पूर्व गद्दीनशीन श्रीमहंत दीनबंधु दास के नाती शिष्य पुजारी राजन दास ने संतों का किया सम्मान

गुरुदेव की पुण्यतिथि केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और आध्यात्मिक विरासत को आत्मसात करने का भी अवसर -महंत

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: नेताजी सुभाष के सपनों का भारत बनाना है: वेदांती 

बमबम यादव

Sat, Dec 31, 2022

आजाद हिंद फौज के प्रथम स्वतन्त्रता दिवस पर नेताजी सुभाष को किया नमन 

भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत ने किया भारतमाता पूजन समारोह का आयोजन 

अयोध्या। भारतीय शिक्षण मण्डल अवध प्रांत की ओर से शुक्रवार को भारतमाता पूजन समारोह का आयोजन किया गया। गुरु वशिष्ठ गुरुकुल, हनुमान वाटिका में आयोजित समारोह में आजाद हिन्द फौज के प्रथम प्रधानमंत्री नेताजी सुभाषचंद्र बोस और भारतमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। गुरुकुल के बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया।

समारोह के अध्यक्ष श्रीराम कथा मर्मज्ञ रमेश दास वेदांती ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के प्रथम प्रधानमन्त्री नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने सन 1943 में आज के ही दिन पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराकर भारत की स्वतंत्रता का उदघोष किया था। श्री वेदांती ने कहा कि भारत राष्ट्र के निर्माण में नेताजी सुभाष से प्रेरणा लेकर हम सबको योगदान करना है। 

गुरुकुल के प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र ने कहा कि हमें बच्चों को राष्ट्र के उस गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है, जिसे कांग्रेस की सरकारों ने दबाने का कुप्रयास किया। मुख्य वक्ता रोशन प्रेमयोगी ने कहा कि अखण्ड भारत का सपना रामराज्य की स्थापना से ही पूरा होगा।

भारतीय शिक्षा मंडल युवा आयाम के प्रांत प्रमुख आदर्श सिंह ऋषभ ने बताया कि पूरे प्रांत में 300 से अधिक स्थानों पर 30 दिसंबर को भारतमाता का पूजन, झंडारोहण और भारतमाता की आरती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अयोध्या महानगर के 43 स्थानों पर एवं जनपद के 22 अन्य स्थानों पर  कार्यक्रम हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न कालेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। हनुमान वाटिका में समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुआ। भारतमाता के गान से समारोह का समापन हुआ।  इस अवसर पर गुरुकुल के निदेशक डॉ. दिलीप सिंह, आचार्य सदाशिव, आचार्य रोहित समेत कई संतगण भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें