: दुल्हा सरकार के विवाह महोत्सव के लिए सजा जानकी महल
Wed, Nov 23, 2022
सीताराम विवाह महोत्सव में मिथिलांचल से उत्सव में सराबोर होगा श्री जानकी महल ट्रस्ट
सीता-राम विवाहोत्सव हमारे लिए अतीत का घटनाक्रम ही नहीं, बल्कि जीवन में प्रतिपल प्रेरित होने का दिव्य सूत्र है: आदित्य सुल्तानिया
28 नवंबर अगहन पंचमी पर निकलेगी दुल्हा सरकार की बारात
अयोध्या। श्रीसीता-राम विवाहोत्सव का मुख्य उत्सव 28 नवंबर को है। उत्सव की तैयारी चरम की ओर उन्मुख है। रामनगरी के चुनिंदा मंदिरों में राम विवाहोत्सव पूरे भाव-चाव से मनाया जाता है। रामनगरी के श्री जानकी महल ट्रस्ट में मिथिला पद्धति से विवाहोत्सव मनाया जाता है। यहां पर भगवान राम को दुल्हा सरकार और किशोरी जी को बेटी माना जाता है। श्री जानकी महल ट्रस्ट का सीताराम विवाहोत्सव देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है। यहां की विवाहोत्सव सुप्रसिद्ध है। जो अपने आप में अद्वितीय है। रामनगरी के कनक भवन, लक्ष्मणकिला, हनुमान बाग, दशरथ राजमहल बड़ा स्थान रसमोद कुंज रंग महल विअहुती भवन आदि का विवाहोत्सव देखने के लिए लोग आतुर रहते है।जानकी महल ट्रस्ट में सीता के बिना श्रीराम की कल्पना तक नहीं की जाती है और ऐसे में श्रीराम एवं सीता के मिलन के महापर्व पर यहां उत्सव का चरम परिलक्षित होता है।
विवाहोत्सव का केंद्र जानकीमहल ट्रस्ट भी तैयारियों के साथ ही उत्सव के आगोश में डूबता जा रहा है। यहां उत्सव का आगाज शुक्रवार की प्रथम बेला में रामार्चा महायज्ञ एवं सायं रामलीला की प्रस्तुति तथा गणेश पूजन से शुरु हो गया। शनिवार को फुलवारी सायं विवाहगीत एवं रामलीला की प्रस्तुति संयोजित है। जानकीमहल में राम विवाहोत्सव की रस्म किस प्रामाणिकता से मनायी जाती है। इसे हल्दात तिलक मेंहदी बिनौरी नेग न्यौछावरी नेग घुड़चढ़ी बरात प्रस्थान वैवाहिक कार्यक्रम और विवाहोत्सव के अगले दिन छप्पन भोग तथा कुंवर कलेवा के आयोजनों से समझा जा सकता है। उत्सव को लेकर निमंत्रण पत्रिका छापी है जो विशिष्ट लोगों को वितरण की जा रही है। जिसमें विनीत पक्ष ओम प्रकाश डोकानिया व मीरा डोकानिया कोलकाता है तो स्वागताकांक्षी श्री जानकी महल ट्रस्ट एवं भक्त गण है। जानकीमहल के ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया के अनुसार सीता-राम विवाह हमारे लिए अतीत का घटनाक्रम ही नहीं बल्कि जीवन में प्रतिपल प्रेरित होने का दिव्य सूत्र है और इस आयोजन में हम कोई कसर नहीं छोड़े रखना चाहते। राम विवाहोत्सव के दौरान जानकीमहल में फुलवारी की प्रस्तुति आकर्षण की सबब होती है। जानकीमहल के मुख्य आगार के सम्मुख स्थापित मनोहारी फुलवारी को जनकपुर की उस फुलवारी के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। जहां त्रेता में श्रीराम और सीता का पहली बार आमना-सामना हुआ था। इस मौके पर रामनगरी के प्रतिनिधि चुनिंदा संत धर्माचार्य भी आमंत्रित होते हैं जो श्रीराम के प्रसंग का आस्वाद ही नहीं लेते बल्कि अपनी वेश-भूषा और ध्यानियों जैसी भाव-भंगिमा से श्रीराम के गुरु तथा संरक्षक-मार्गदर्शक के रूप में ऋषि विश्वामित्र की याद भी दिलाते हैं।जानकी महल के ट्रस्टी आदित्य सुल्तानियां बताते हैं कि यह स्थान किशोरी जी का मायका माना जाता है। राम जी को दूल्हा और किशोरी जी को बेटी मानकर वर्ष में एक बार जानकी महल की दहलीज विग्रह को पार कराया जाता है। बता दें कि गणेश भगवान को न्योता भेजकर विवाह उत्सव शुरू हो गया है।कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्टी दिलीप सुल्तानिया, नीता सुल्तानिया, अरुण सुल्तानिया समेत पूरा जानकी महल परिवार लगा हुआ है।
: अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव शुक्रवार से
Wed, Nov 23, 2022
राधा सर्वेश्वर भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा 28 को, 251 वैदिक आचार्य करेंगे भागवत जी के मूल पाठ का पारायण
नवनिर्मित श्री राधा मोहन कुंज
श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज
महंत सनत कुमार शरण जी
सोमवार को राधामोहन कुंज में होगा महंताई समारोह, रामनगरी समेत पूरे देश से आये संत धर्माचार्यों का होगा अभिनन्दन
महोत्सव में जुटेंगे हजारों लोग, वैदिक आचार्य करेंगे पूजन
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित नवनिर्मित भव्य श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 25 नवंबर शुक्रवार से समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा। जिसमें अष्टोत्तरशत श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का दिव्य आयोजन होगा। व्यासपीठ से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज करेंगे।कथा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चलेगी। इसके बाद 251 वैदिक आचार्यों द्धारा भागवत जी के मूल पाठ का पारायण होगा। कार्यक्रम का मुख्य उत्सव राधा सर्वेश्वर भगवान की भव्य प्राण प्रतिष्ठा 28 नवंबर सोमवार को होगा जिसमें राधामोहन कुंज की महंताई समारोह भी होगा। जिसमें रामनगरी समेत पूरे भारत से संत धर्माचार्य शामिल होगे। आये हुए अतिथियों का अभिनन्दन श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट करेगा। मंदिर के महंत सनत कुमार शरण जी ने बताया कि यह सारा आयोजन पूज्य गुरुदेव श्रीमद् जगद्गुरु निम्बार्काचार्य पीठाधीश्वर द्वाराचार्य श्री राधामोहन शरण देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित श्रीराधा मोहन कुंज में पूज्य गुरुदेव भगवान की महंताई भी होगी। इस ऐतिहासिक दिव्य आयोजन में पूरे देश से हजारों शिष्य परिकर आयेंगे। महंत सनत कुमार शरण जी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में एक दिव्य कथा मंडप 50 आधुनिक कमरे बनें है। उन्होंने कहा कि श्री राधा मोहन कुंज सर्वेश्वर गीता मंदिर ट्रस्ट द्धारा आये हुए सभी भक्तों को नित्य प्रति दिन भोजन प्रसाद कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे वृंदावन आश्रम में जैसे अन्न क्षेत्र चलता है उससे भी भव्य अन्न क्षेत्र श्री अयोध्या जी में चलायेंगे। कार्यक्रम के व्यवस्थापक मंडल में हनुमानगढ़ी के महंत गौरीशंकर दास, जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी रामदिनेशाचार्य, तुलसीदास जी की छावनी के महंत जनार्दन दास, मंगल भवन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास, राम महल वैदेही भवन के महंत रामजीशरण, राम हर्षण कुंज से जुड़े संत राघव दास है।
: 15वीं बरसी पर याद किए गए बलिदानी अधिवक्ता
Wed, Nov 23, 2022
सुरक्षा व्यवस्था की दयनीय दशा पर व्यक्त की गई चिंता
अयोध्या। 23 नवंबर वर्ष 2007 को सीरियल बम धमाकों में बलिदान हुए अधिवक्ता पंडित राधिका प्रसाद मिश्र सहित स्टांप वेंडर मुंशी इत्यादि को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में शैड नंबर 4 में भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान की गई इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित कालिका प्रसाद मिश्र ने कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत ही दयनीय अवस्था में है बार एसोसिएशन की ओर से कई बार अनुरोध करने के बावजूद शासन और प्रशासन इस विषय पर गंभीर नहीं है
बार एसोसिएशन के महामंत्री सूर्य नारायण सिंह ने भी कचहरी व्यवस्था की सुरक्षा पर्याप्त ना होने पर चिंता व्यक्त की और इसके और इसके लिए उन्होंने शासन और प्रशासन को दोषी ठहराया अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि ब्लास्ट के 15 वर्ष पूरे होने पर आज के दिन भी प्रशासन शासन का कोई भी का कोई भी उच्चाधिकारी ना तो कचहरी परिसर का निरीक्षण करने आया और ना ही चेकिंग डॉग स्क्वायड द्वारा कचहरी चेकिंग की गई अधिवक्ता मनीष पांडेय ने कहा कि कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था अपर्याप्त है भविष्य में इसका बुरा खामियाजा अधिवक्ता और अधिकारियों को भुगतना पड़ सकता है, श्री पांडे ने यह भी कहा कि बलिदान हुए पंडित राधिका प्रसाद मिश्र सहित सभी वेंडर और मुंशी यू के बलिदान स्थल की मांग कचहरी परिसर में बनाने की मांग कई वर्षों से लंबित पड़ी है परंतु उसका क्रियान्वयन नहीं हो रहा है यह बड़े दुर्भाग्य की बात है श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री आलोक खरे कार्यकारिणी कोषाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव सदस्य हरिनाथ सिंह विपिन मिश्रा अधिवक्ता मनीष पांडेय अधिवक्ता राजीव शुक्ला, कृष्ण मोहन सिंह अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव सोमनाथ तिवारी विश्वनाथ तिवारी रामचंद्र यादव अखंड यादव रामनाथ शर्मा अजय श्रीवास्तव जितेंद्र श्रीवास्तव प्रेम मोहन मालवीय फारुख खान वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र पाठक जगतपाल यादव सहित सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।