: भगवान की कथा मंगलकारी है,जाे अमंगल का नाश करती है: विंदुगाद्याचार्य
Wed, Nov 23, 2022
तन तुलसी मिथिला पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुदेवाचार्य के श्रीमुख से बह रही रामकथा की अमृतवर्षा
अयाेध्या। सीताराम विवाह महाेत्सव के उपलक्ष्य में चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ जी के राजमहल बड़ी जगह में बुधवार काे श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। महाेत्सव काे पीठ के विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज ने सानिध्यता प्रदान करते हुए कहा कि भगवान सीताराम विवाहाेत्सव के अवसर पर आश्रम में श्रीरामकथा की शुरूवात हाे गई है। भक्तगण कथा का रसपान कर अपना जीवन कृतार्थ करें। उन्हाेंने कहा कि भगवान की कथा मंगलकारी है। जाे अमंगल का नाश करती है। कथा हमें परमात्मा तक पहुंचाने का सबसे सुगम मार्ग है। इसके द्वारा हमें भगवान का सानिध्य मिलता है। अवधधाम में रामकथा का श्रवण करने और कराने से अपार पुण्य की प्राप्ति हाेती है। वह भी जब सीताराम विवाह महाेत्सव चल रहा हाे। ताे उसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। अमृतमयी श्रीरामकथा के प्रथम दिवस भक्तों काे रसास्वादन कराते हुए प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ कथाव्यास तन तुलसी मिथिला पीठाधीश्वर स्वामी श्री विष्णुदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम ने पूरी दुनिया काे मानवता का पाठ पढ़ाया। हमें भगवान की मर्यादा का पालन करना चाहिए। आज हम सब सीताराम विवाहाेत्सव पर भगवान की अमृतमयी कथा का श्रवण कर रहे हैं। जीव प्रभु राम का अनुसरण करे। उनके बतलाए हुए सच्चाई के मार्ग पर चले। साथ ही उनकी मर्यादा को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करे। कथा के उद्घाटन सत्र में दिगंबर अखाड़ा महंत सुरेश दास, बड़ाभक्तमाल महंत अवधेश कुमार दास, नागा रामलखन दास आदि संताें ने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पहले विंदुगाद्याचार्य महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज के कृपापात्र व दशरथ महल व्यवस्थापक मंगल भवन सुंदर सदन पीठाधीश्वर महंत कृपालु रामभूषण दास महाराज ने पधारे हुए संत-धर्माचार्यों का अंगवस्त्र ओढ़ा एवं माल्यार्पण कर स्वागत-सत्कार किया। महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य महाराज ने व्यासपीठ की आरती उतारी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अमृतमयी श्रीरामकथा का रसपान कर अपना जीवन धन्य बनाया।
: म्यूज़िक दुनिया के महापुरुष पद्म विभूषण राज्य सभा सांसद इल्लया राजा जल्द अयोध्या धाम पधारेंगे: अनूप चौधरी
Wed, Nov 23, 2022
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व रेल मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी तमिल काशी संगम के अवसर पर संगीत दुनिया के सुपरस्टार इल्लया राजा जी से उनके निवास चेन्नई में आत्मीय भेंट कर उन्हें भगवान श्री राम लला जी का दर्शन पूजन करने के लिये अयोध्या धाम आने का न्योता दिया। बता दें इल्लया राजा पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित है और अभी हाल ही में उन्हें राज्य सभा सांसद भी बनाया गया है।
: हनुमान बाग में चल रहे रामकथा का हुआ समापन
Tue, Nov 22, 2022
कथाव्यास रामकथा की रसधार समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे का विदाई सम्मान किया महंत जगदीश दास महाराज ने
अयोध्या। रामनगरी के प्रसिद्ध पीठों में शुमार श्री हनुमान बाग मंदिर में चल रहे राम कथा महोत्सव का भव्य समापन आज समारोह पूर्वक किया गया। मंदिर में 9 दिनों से व्यासपीठ से रामकथा की अमृत वर्षा महाराष्ट्र से पधारे प्रख्यात कथावाचक रामकथा की रसधार समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे ने किया। कथा के समापन पर मंदिर के श्रीमहंत जगदीश दास महाराज ने कथाव्यास रामकथा की रसधार समर्थ भक्त राघवेंद्र बुआ देशपांडे का विदाई सम्मान किया। देशपांडे जी ने कहा अयोध्या बड़ी ही पवित्र नगरी है हनुमान बाग में रह कर 9 दिनों तक भगवान की कथा कहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ये पूज्य महंत जगदीश दास जी महाराज के कृपा आशीर्वाद से संभव हुआ। उन्होंने कहा हनुमान बाग में बहुत स्नेह व अपनापन मिला इसके लिए पूरे हनुमान बाग परिवार को कोटि कोटि आभार। देशपांडे ने कहा कि भविष्य में पूज्य महंत जगदीश दास महाराज का आदेश मात्र होने पर पुनः भगवत कथा व रामकथा में सभी का सानिध्य प्राप्त करेंगे। श्री देशपांडे जी के साथ कथा के आयोजक मंडल ने सफल आयोजन के लिए महंत जगदीश दास महाराज व सुनील दास सहित पूरे हनुमान बाग परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हनुमान बाग मंदिर का वातावरण बहुत ही दिव्य भव्य है। पूरा भक्ति मय वातावरण जो मन को मोह लेता है। उन्होंने कहा कि आगे भी और बड़े बड़े आयोजन करते रहेंगे। हनुमान बाग के महंत जगदीश दास जी महाराज ने सभी का सम्मान विदाई करते हुए आशीर्वाद दिया और कहा कि जो भी भक्त यहां आकर कथा श्रवण किये है उन सभी का भगवान श्रीसीताराम जी की कृपा सदैव बनी रहें। वे पुनः अयोध्या जी आये यही आशा है। महोत्सव की व्यवस्था में हनुमान बाग के सुनील दास, पुजारी योगेंद्र दास, रोहित शास्त्री, नितिश शास्त्री गोलू शास्त्री आदि लगे है। आज कथा महोत्सव में श्रृंगार कुंज के महंत हरिभजन दास, हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन के शिष्य संत मामा दास, केशव गलान्डे, सरयू गलान्डे, विजय कुमार कुलकर्णी, विनाया कुलकर्णी,माधव वालिंम्बे,मधुर वालिंम्बे सहित बड़ी संख्या से ठाणे महाराष्ट्र से भक्त मौजूद रहें।