: मुलायम सिंह यादव की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा
Fri, Oct 21, 2022
विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने अर्पि ती श्रद्धांजलि
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आज यहां भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।शहर के पंचशील होटल में आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में न सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं ने भाग लिया बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत किया।
कार्यक्रम में मौजूद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद लल्लू सिंह ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें एक कर्मठ नेता करार दिया ।श्री सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ऐसे नेता थे जो दूसरे दलों के नेताओं द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों की भी संसद में तारीफ किया करते थे । मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ऐसे राजनेता थे जो दल से ऊपर थे उन्होंने अपने मुख्यमंत्री काल में व रक्षा मंत्री रहते हुए जो काम किया है उसे हमेशा याद रखा जाएगा नेता जी हमेशा सबको साथ लेकर चलते थे चाहे पक्ष हो या विपक्ष भाजपा के महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव ही दूसरे दलों के नेताओं का भरपूर सम्मान करते हुए अच्छी सोच को एक दूसरे के साथ साझा करने पर हमेशा जोर दिया ।भाकपा के नेता सूर्यकांत पांडे ने इस मौके पर कहा कि मुलायम सिंह यादव एक बेहतरीन नेता होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छे इंसान थे ,उन्होंने समाज के हर वर्ग को एक साथ ले चलने पर हमेशा जोर दिया । समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जयशंकर पांडे ने मुलायम सिंह यादव के साथ बिताए गए लम्हों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा ऐसे नेताओं को सम्मान दिया जो पार्टी और प्रदेश के हित में जुड़े रहते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि मुलायम सिंह यादव जैसा नेता आज के समय में मिलना बड़ा मुश्किल है ।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे जब भी फैजाबाद आते थे तो सभी कार्यकर्ताओं से ऐसे मिलते थे जैसे वर्षों से उन्हें जानते हो। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने इस मौके पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता अशोक सिंह लोकदल नेता रामशंकर वर्मा सुडडू मिश्रा जनमोर्चा संपादक शीतला सिंह कांग्रेस नेता वेद कमल राघवेंद्र प्रताप सिंह रान्नू प्रगतिशील नेता ललित यादव समाजसेवी प्रीतपाल पाली भाकपा नेता अशोक तिवारी बसपा नेता अजय आजाद बख्तियार खान मो हलीम पप्पू बाबूराम गौड मनोज जायसवाल बलराम मौर्या राम अचल यादव राहुल सिंह शिव बरन यादव पप्पू महंत राम दास महंत आनंद दास दान बहादुर सिंह महंत रामशरण दास महंत अनिल मिश्रा महंत रविदास संत स्वामी नाथ दास सुरेंद्र यादव पंकज पांडेय संजीत सिंह श्री चंद यादव राकेश यादव सरोज यादव राम भक्त यादव मुकेश यादव मोहम्मद शोएब शाहबाज खान अजय यादव स्नेह लता निषाद निशा खान पंकज शर्मा मस्तराम यादव जगदीश यादव शमशेर यादव रक्षा राम यादव पारसनाथ यादव अफाक अहमद खान राम भवन यादव अंसार अहमद बब्बन जय सिंह यादव मंसूर ईलाही हाजी असद अहमद शंभूनाथ सिंह दीपू आदि मौजूद रहे ।
: गुरुकुल में अध्ययनरत ब्रम्हचारियों का हुआ शपथ ग्रहण
Fri, Oct 21, 2022
वेद व संस्कृति के प्रति बढ़ती जन चेतना से कराया गया अवगत
अयोध्या। श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ अयोध्या में अध्ययनरत ब्रम्हचारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित जी व बतौर मुख्य अतिथि तिवारी मंदिर के महंत गिरिशपति त्रिपाठी उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चो के शपथ ग्रहण के पश्चात अपने उद्बोधन में बच्चो को उनके दायित्व के प्रति कर्तब्यबोध का पाठ पढ़ाया । अध्यक्षीय उद्बोधन के दौरान आचार्य मनोज दीक्षित ने ब्रह्मचारियों को वेद व संस्कृति के प्रति बढ़ती जन चेतना से अवगत कराया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 11 ब्रम्हचारी ने शपथ ली जिसमे प्रमुख रूप से रोहित ब्रम्हचारी अध्यक्ष, सुंदरम ब्रम्हचारी उपाध्यक्ष, आदित्य ब्रम्हचारी प्रधानमंत्री,रोशन ब्रम्हचारी मंत्री, राजन अभिषेक ब्रम्हचारी सह मंत्री,हर्षित ब्रम्हचारी सेनापति,आरुष ब्रम्हचारी स्वच्छता प्रमुख,शशांक ब्रम्हचारी भोजनालय प्रमुख,के रूप में शपथ ली। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा आर के सिंह, डा दिलीप सिंह, आदर्श सिंह ऋषभ, भूपेंद्र तिवारी अवध विश्वविद्यालय के इ. परितोष , ई .रमेश मिश्र डा सरिता सिंह, डा प्रतिभा मिश्रा उपस्थित थी। अतिथिओ का स्वागत अंगवस्त्र तिलक लगा कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य सदाशिव आभार ज्ञापन सह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ ने किया।
: ऐतिहासिक होगा नेताजी की श्रद्धांजलि सभा: हाजी फिरोज
Wed, Oct 19, 2022
बीकापुर विस के लोकप्रिय नेता हाजी फिरोज़ खान गब्बर के नेतृत्व में आयोजित होगी विशाल श्रद्धांजलि सभा
हाजी फिरोज खान गब्बर ने राजनैतिक दल के नेताओं के साथ पंचायत प्रतिनिधियों व आम जनमानस से इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने की अपील
अयोध्या। समाजवादी पार्टी के संरक्षक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को शोकाकुल समाजवादी पार्टी परिवार की तरफ से श्रद्धांजलि देने के लिए आगामी 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार को बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के जुबेर गंज सब्ज़ी बाज़ार में बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे लोकप्रिय नेता हाजी फिरोज खान उर्फ गब्बर के नेतृत्व में विशाल शोक सभा का आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद ने बताया कि नेता जी के दुखद निधन से प्रदेश नहीं पूरे देश में शोक की लहर है आगामी 21 अक्टूबर दिन शुक्रवार समय सुबह 10 बजे सोहावल राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जुबेर गंज सब्जी बाज़ार में विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें समाजवादी पार्टी सहित सभी दल के नेताओं एवं पंचायत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सोहावल के पूर्व प्रमुख हाजी फिरदौस खान लगे हुए हैं।
आज हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने साथियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा के लिए स्थान का निरीक्षण किया।
हाजी फिरोज़ खान गब्बर ने समाजवादी पार्टी के ज़िम्मेदार साथियों एवं अन्य राजनैतिक दल के नेताओं के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम जनमानस से भी इस श्रद्धांजलि सभा में पहुंचने की अपील की है।