Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

ड्रोन फॉर्मेशन से आसमान में जीवंत होगी रामायण की गाथा 7 नवंबर को 2,100 स्वदेश निर्मित ड्रोन रोशन करेंगे अयोध्या का आसमान

महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई

पहली बार‘सोलह शृंगार’के साथ निकलेगी रामलीला शोभायात्रा दसवें दीपोत्सव पर साकेत महाविद्यालय से निकलेंगी 21 भव्य झांकियां

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट : महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई

हजारों लोगों ने बढ़ाए स्वच्छता के लिए हाथ, चमक उठे मां सरयू के घाट

महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई

अयोध्या। शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अयोध्या में स्वच्छता का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला। मौका था मां सरयू स्वच्छता महाभियान का। नगर निगम की ओर से सप्ताह भर से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का समापन मां सरयू के तट पर आयोजित महा स्वच्छता अभियान के साथ हुआ। महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी की अगुवाई में हजारों लोगों ने एक साथ स्वच्छता के लिए हाथ बढ़ाए। संतों-महंतों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, व्यापारियों, अधिवक्ताओं, महिलाओं, युवाओं और छात्र-छात्राओं ने अभियान में उत्साहपूर्वक भागीदारी की। सुबह आठ बजे सरयू तट पर लोगों का जुटान हो गया। हाथों में गलब्स पहनकर कचरे और अपशिष्ट को एकत्र कर उसका निस्तारण कराया। अभियान पूर्वी छोर के झुनकीघाट से लेकर पश्चिमी छोर पर स्थित चौधरी चरण सिंह घाट तक चला। नगर आयुक्त श्री जयेन्द्र कुमार ने अभियान की निगरानी की।  महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि मां सरयू केवल अयोध्या की जीवनरेखा ही नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। उनकी स्वच्छता और निर्मलता बनाए रखना केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक अयोध्यावासी का कर्तव्य है। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने बताया कि अभियान में संतों-महंतों, तीर्थ पुरोहितों, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, शिक्षकों ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान को कामयाब बनाने में अपर नगर आयुक्त डॉ नागेंद्र नाथ भरत भार्गव नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रम्मानी शुक्ला मुख्य का निर्धारण अधिकारी गजेंद्र नाथ कुमार की समेत नगर निगम की टीम की अहम भूमिका रही।

इस अभियान में उपसभापति संतोष सिंह, भाजपा पार्षद दल के नेता बृजेंद्र सिंह, पार्षद दीपकुमार, सौरभ सूर्यवंशी, विनय जायसवाल, किशन मौर्य, हरिश्चंद्र अग्रहरि, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, रवि कुमार, अनीता द्विवेदी, प्रियेश दास, धर्मेंद्र मिश्र, अनिकेत यादव, सुनील यादव, अजय पांडेय, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य दानपति तिवारी, रघुवर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य केहर सिंह, तीर्थ पुरोहित समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.राकेशमणि त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल, रवि सोनकर, पूर्व अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, सतीश पांडेय, सुबोध चतुर्वेदी, व्यापारी नेता अरुण अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता आलोक सिंह, डॉ. शैलेंद्र पांडे मासूम, भास्कर शुक्ल, विजय पांडे, आदित्य सिंह बिसेन, दीपक शुक्ल, चंद्रशेखर तिवारी, राजकुमार पांडे, आभा सिंह,विनीता पांडेय, आशीष कौर, इंद्रप्रीत सिंह बेदी, श्रीनिवास शास्त्री, अवनीश मिश्र, राहुल सिंह, रोहित शर्मा, राहुल पाठक, विनोद पाठक, अमर चौधरी, हर्ष कुमार आदि शामिल रहे। अभियान में महाराजा इंटर कॉलेज, शिवदयाल जयसवाल इंटर कॉलेज, उदय पब्लिक स्कूल एवं महाराजा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सेदारी की और स्वच्छता संबंधी होर्डिंग बैनर के साथ अभियान में अहम भूमिका निभाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें