Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

हनुमानगढ़ी स्थित आश्रम में जुटे संत-महंत और राजनीतिक हस्तियां, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी कर चुके थे आश्रम

अयोध्या के प्रथम महापौर एवं परमहंस पीजी कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक को जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों में खुशी, बधाइयों का

ड्रोन फॉर्मेशन से आसमान में जीवंत होगी रामायण की गाथा 7 नवंबर को 2,100 स्वदेश निर्मित ड्रोन रोशन करेंगे अयोध्या का आसमान

महापौर की अगुवाई में संतों-महंतों, छात्रों, महिलाओं, स्वयंसेवी संगठनों समेत अयोध्यावासियों की सफाई

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश : सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय

सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती

अयोध्या। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रथम जनपद आगमन पर सर्किट हाउस सभागार में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। 51 किलो की माला पहना कर उनका अभिनंदन किया गया। सभागार में मौजूद लोगों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के माध्यम से नगर निकायों में संगठन को मजबूत करने, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि ऋषिकेश उपाध्याय को प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी मिलना अयोध्या के कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ पूरे प्रदेश में पार्टी को मिलेगा। स्थानीय निकायों में भाजपा की विचारधारा और विकास कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

स्वागत करने वालों में तिलकराम मौर्या, जिला महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवम शुक्ला, रवि सिंह, किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अनुराग त्रिपाठी, स्वप्निल श्रीवास्तव, विजय रंजन कोरी, अतुल श्रीवास्तव, आकाश यादव, विकास गुप्ता, आयुष पाण्डेय, अभिलाष पाण्डेय, अशोका द्विवेदी, आशा गौड, वीरेन्द्र बहादुर सिंह, बाबू राम यादव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें