हनुमानगढ़ी की गौरवशाली परंपरा को सशक्त बनाएंगे महंत संदीप दास : पंचान पट्टी उज्जैनिया हनुमानगढ़ी के नवनिर्वाचित महंत का किया गया अभिनंदन
admin
Fri, Jul 31, 2026
हनुमानगढ़ी की गौरवशाली परंपरा को सशक्त बनाएंगे महंत संदीप दास
पंचान पट्टी उज्जैनिया हनुमानगढ़ी के नवनिर्वाचित महंत का किया गया अभिनंदन
अयोध्या। पंचान पट्टी उज्जैनिया श्री हनुमानगढ़ी के नवनिर्वाचित श्रीमहंत संदीप दास महाराज एवं महंत कल्याण दास महाराज से गुरुवार को संतों महंतों के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास महाराज व श्रृंगी ऋषि आश्रम पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास महाराज शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि महंत संदीप दास महाराज अपने दायित्वों का निर्वहन धर्म, परंपरा एवं संत समाज की गरिमा के अनुरूप करते हुए श्री हनुमानगढ़ी की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाएंगे।भेंट के दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत संजय दास महाराज ने नवनिर्वाचित श्रीमहंत संदीप दास महाराज और महंत कल्याण दास महाराज को अंगवस्त्र पहनाकर तथा शुभकामनाएं देकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री हनुमानगढ़ी अयोध्या की धार्मिक एवं आध्यात्मिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। यहां के महंतों पर सनातन परंपराओं के संरक्षण और समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है, महंत संदीप दास महाराज इस दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और सनातन धर्म के परचम को आगे बढ़ाएंगे।इस अवसर पर श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास भी महंत संदीप दास को पट्टी के महंत बनाए जाने की शुभकामना दी और उनके सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि संत समाज के सहयोग और समन्वय से धार्मिक परंपराओं को नई ऊर्जा मिलेगी।भेंट कार्यक्रम में महंत विवेक दास, पुजारी अंकित दास, शिवम श्रीवास्तवत अनेक संत-महंत एवं गणमान्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन