Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

महंत जगदीश दास बोले-ट्रस्ट में महंत अवधेश दास और विनय कटियार को किया जाए शामिल

कहा- एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने तक चंपत राय को दोषी मानना उचित नहीं

महंत संजयदास बने राष्ट्रीय प्रवक्ता, रामनगरी का संत नेतृत्व अब देशभर में गूंजेगा

कंचन भवन के पीठाधीश्वर बोले-आरोप और अपराध सिद्ध होना अलग बातें, निष्पक्ष जांच से सामने आएगा पूरा सच

पुलिस ने घरवालों से की पूछतांछ, पड़ोसियों से भी ली जानकारी, अविनाश शुक्ला के किराये के मकान लगाया ताला

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: गंगा जमुनी तहजीब के मिशाल बने इमरान व सुल्तान

बमबम यादव

Wed, Jun 1, 2022

ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार को मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के संयोजन में विशाल भंडारा का हुआ आयोजन

अयोध्या। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार पर रामनगरी अयोध्या के गंगा जमुनी तहजीब के मिशाल मोहम्मद इरफान अंसारी नन्हे मिंया के संयोजन में समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी व समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने विशाल भंडारा कराया। कैम्प लगाकर भक्तो को हनुमानजी का प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण में दशरथ गद्दी चौबृजी मंदिर के पीठाधीश्वर महंत बृजमोहन दास महाराज भी शामिल हुए। सुबह से लेकर देर शाम तक प्रसाद वितरण किया गया। समाजसेवी मोहम्मद इमरान अंसारी ने कहा कि प्रसाद वितरण कैम्प लगाकर किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ज्येष्ठ के पाचों मंगलवार को प्रसाद वितरण किया जायेगा।समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने कहा लोगों की सेवा करना हमने अपने अब्बू से सीखा है। आज भी हम सब लोग हर तरीके से सभी की मदद करते है। आज बड़ा ही पवित्र दिन है। ज्येष्ठ मास के मंगलवार को लगातार प्रसाद वितरण किया जाता है।
विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी सुल्तान अंसारी ने हिंदू मुस्लिम एकता की एक मिसाल पेश की है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार के अवसर पर हनुमानजी के नाम पर विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी मोहम्मद इरफान नन्हे मियां के बेटे इमरान अंसारी व सुल्तान अंसारी ने मिसाल पेश की है। इस मौके पर दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास भी मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बजरंगबली के नाम पर आयोजित भंडारे का प्रसाद आने जाने वाले राहगीरों में बांटा इस दौरान महंत बृजमोहन दास ने सुल्तान अंसारी और इमरान अंसारी के इस पहल की भूर भूर प्रशंसा करते हुए बताया कि यह भंडारा हिंदू मुस्लिम की राजनीति करने वालों के मुंह पर एक तमाचा। वही सुल्तान अंसारी ने कहा कि दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास की प्रेरणा से उन्होंने भंडारे का आयोजन किया है और अपने पिता के पद चिन्हों पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। बताते चलें कि समाजसेवी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे मियां विगत कई वर्षों से निष्पक्ष भाव से समाज की सेवा कर रहे हैं और परिक्रमा के दौरान परिक्रमार्थियों पर पुष्प वर्षा करने के साथ-साथ होली मिलन समारोह का भी आयोजन कर हिंदू मुस्लिम एकता का संदेश देते हैं। यहां आयोजित भंडारे के दौरान सुभाष पांडे,  मोहम्मद अरमान, मोहम्मद शाहबाज, महताब खान, के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें