Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: राजनीति में जनता का हित ही सर्वोपरि है: सुरेन्द्र कुमार रावत

बमबम यादव

Thu, Dec 26, 2024
राजनीति में जनता का हित ही सर्वोपरि है: सुरेन्द्र कुमार रावत श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी के साथ पत्रकारों से मुखातिब हुए परिवहन उप आयुक्त परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के बेहद करीबी माने जाते है रावत, अगले साल सेवानिवृत्त हो रहे है सुरेन्द्र कुमार रावत मसौधा गांव सभा के मूल निवासी पूर्व विधायक जानकी प्रसाद के भतीजे लखनऊ रेंज के परिवहन उप आयुक्त के दावेदारी से मिल्कीपुर उपचुनाव होगा दिलचस्प अयोध्या। मिल्कीपुर उपचुनाव की आहट ज्यों-ज्यों नजदीक आती जा रही है उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो रही है भाजपा से अभी तक दर्जनों नेताओं द्वारा दावेदारी ठोकी जा चुकी है। सूत्रों की मानें तो जिसमें तीन चरणों में भाजपा द्वारा की गयी जांच पड़ताल में कुछ नाम की लिस्ट बनी है। इस बीच अयोध्या जनपद के मसौधा ब्लाक व मसौधा गांव के शिक्षित व सम्पन्न परिवार में शुमार पूर्व विधायक जानकी प्रसाद के भतीजे एवं वर्तमान में परिवहन उपअयुक्त समाजसेवी सुरेन्द्र कुमार के मिल्कीपुर उपचुनाव में कूदनें से मिल्कीपुर उपचुनाव काफी दिलचस्प हो जायेगा।सुरेन्द्र कुमार अगले वर्ष ही सेवानिवृत्त होने वाले है तथा वे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के काफी करीबी माने जा रहे है। सुरेन्द्र कुमार के मिल्कीपुर उपचुनाव में कूदनें से मिल्कीपुर उप उपचुनाव एकतरफा होने की प्रबल संभावना है क्योकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयः मिल्कीपुर उपचुनाव की कमान अपने हाथों में ले लिया है तथा सुरेन्द्र कुमार के परिवार का पूरे जनपद में पासी विरादरी में गहरी पैठ है व इस परिवार का राजनीति में पुराना इतिहास रहा है। ज्ञातव्य हो कि पूर्व विधायक जानकी प्रसाद तीन सगे भाई थे । स्व. विधायक के भतीजे स्व. राजेन्द्र प्रसाद कई बाद मसौधा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रह चुके है तथा वे अवधेश प्रसाद के काफी करीबी रहे है। पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. राजेन्द्र प्रसाद का युवा पुत्र समाजवादी पार्टी के युवा विंग का प्रदेश ही नही देश का बड़ा नेता है। इस तरह रावत के परिवार की राजनीति में गहरी पैठ है। सुरेन्द्र कुमार रावत को आगे करके भाजपा पूरे प्रदेश में पासी समाज में संदेश देना चाहती है क्योंकि सुरेन्द्र कुमार रावत की पहचान पासी समाज में काफी गहरी है। सुरेंद्र कुमार आज रामनगरी पहुंच रामलला व हनुमानजी के दरबार में माथा टेका। इसके बाद श्रीराम अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी यश प्रकाश सिंह से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना साथ ही पत्रकारों से मुखातिब होकर अपने आगे की कार्ययोजना से अवगत कराया।सुरेंद्र कुमार ने कहा जनता का हित ही सर्वोपरि है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें