Thursday 8th of October 2026

ब्रेकिंग

विश्व हिंदू रक्षा परिषद की धर्म संसद में 12 प्रस्ताव पारित; 5 नवंबर से 5 दिसंबर तक देशभर में चलेगा जनजागरण अभियान

सरेठी-कुशमाहा समेत कई गांवों में बेखौफ अवैध प्लाटिंग!“अयोध्या में खेत बने प्लॉटिंग का मैदान, नियमों को ठेंगा!”

छावनी की लंबित विकास योजनाओं को जल्द शुरू कराने की मांग, सीईओ ने जनसमस्याओं के समयबद्ध निस्तारण का दिया भरोसा

गांधी पार्क से कचहरी तक निकला पैदल मार्च, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे किया मांग

महंत सुनील दास ने श्रीमहंत बृजमोहन दास पर कार्यों में बाधा डालने का लगाया आरोप, समिति अध्यक्ष ने किया समर्थन; प्रशासन से

सुचना

Welcome to the DNA Live, for Advertisement call +91-9838302000

: रामनगरी पहुंचे डिप्टी सीएम, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन

बमबम यादव

Sun, Dec 15, 2024
रामनगरी पहुंचे डिप्टी सीएम, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन डिप्टी सीएम ने गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास का लिया आशीर्वाद, महंत मामा दास ने किया स्वागत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा की होगी ऐतिहासिक जीत अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में रविवार को एक होटल के उद्घाटन पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रामनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया,साथ ही गद्दीनशीन श्रीमहंत प्रेमदास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। डिप्टी सीएम का हनुमानगढ़ी में समाजसेवी मामा दास ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर नागा उपेंद्र दास, नागा सूर्यभान दास, नागा लवकुश दास, पहलवान नितिन दास मौजूद रहे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने प्रदेश के कल्याण और विकास के साथ लोगों के हित के लिए प्रभु हनुमंतलला के श्री चरणों में कामना की है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में जब भी उपचुनाव घोषित होंगे। भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित है। यहां उन्हें सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करनी थी। लेकिन, अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। अयोध्या एयरपोर्ट पर ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों को महाकुंभ से लौटने वाले दर्शनार्थियों के साथ मकर संक्रांति और बसंत पंचमी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट पर मौजूद सीएमओ डॉ. संजय जैन ने बताया कि अयोध्या में आने वाले समय में होने वाले मेलों के लिए उपमुख्यमंत्री ने कई निर्देश दिए हैं, इनका पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम के करीबी करुणाकर पांडेय ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता करुणाकर को मिल्कीपुर उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने की जिम्मेदारी सौंपी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें